back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रीवाः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने किया वृद्धाश्रम का शिलान्यास

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।केन्द्रीय मंत्री ने स्वार्गीय माधव राव सिंधिया वृद्धाश्रम का शिलान्यास किया।

रीवा, एजेंसी। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। केन्द्रीय मंत्री ने ग्राम पिपरा में आयोजित कार्यक्रम में स्वार्गीय माधव राव सिंधिया वृद्धाश्रम का शिलान्यास किया। इसका निर्माण श्रीमंत माधव राव सिंधिया सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव द्वारा विशेष पहल की गयी है। उनके द्वारा वृद्धआश्रम निर्माण के लिए जमीन दान में दी गयी है।

पिता जी ने रीवा को रेलवे लाइन का उपहार दिया था

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज मेरे लिए भावपूर्ण क्षण हैं। मेरे पिता जी ने राजनीति को सदैव जनसेवा का माध्यम माना। मैं भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए जनसेवा करने का प्रयास कर रहा हूं। पिता जी ने रीवा को रेलवे लाइन का उपहार दिया था। आज मुझे विन्ध्यवासियों को एयरपोर्ट की सौगात देने का सौभाग्य मिला है। रीवा में समाजसेवी संस्था संचालित करने वाले मुकेश श्रीवास्तव सकारात्मक ऊर्जा के साथ लोगों को जोड़ने और समाज सेवा कार्य कर रहे हैं। हमें अपने बुजुर्गों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। हमारी संस्कृति और संस्कार अपने परिवार के वरिष्ठजनों की सेवा को प्रेरित करते हैं। लेकिन समय के साथ हो रहे परिवर्तन में यदि कोई वृद्धजन उचित सेवा से वंचित है तो उसे इस वृद्धाश्रम में पूरा आश्रय और सत्कार मिलेगा। मुकेश श्रीवास्तव जी ने वृद्धजनों की चिंता करके समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

स्व. माधव राव सिंधिया की रीवा से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया

समारोह में मुकेश श्रीवास्तव ने केन्द्रीय मंत्री तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के निर्माण तथा स्व. माधव राव सिंधिया की रीवा से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया। उन्होंने सिंधिया द्वारा विन्ध्य के विकास के लिए दिये गये योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह, अंजू मिश्रा, मनीषा पाठक, सरिता सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...