back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनएफटी की बिक्री में 92 फीसदी की गिरावट

नयी दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। आये दिनों नॉन फंजिबल टोकन यानी एनएफटी की बिक्री से काफी कमाने की बात होती रहती है लेकिन अगर ताजा आंकड़ों को देखें तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गत साल सितंबर से इनकी बिक्री 92 फीसदी घट गई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने नॉन फंजिबल वेबसाइट के आंकड़ों का हवाला देते हुये बताया है कि सितंबर 2021 में एनएफटी बिक्री का प्रतिदिन का औसत 2,25,000 था लेकिन इस सप्ताह यह करीब 19,000 बिक्री प्रतिदिन ही रह गया। इस तरह बिक्री के दैनिक आंकड़ों में 92 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एनएफटी बाजार में सक्रिय वॉलेट की संख्या भी नवंबर 2021 के 1,19,000 से 88 प्रतिशत घटकर गत सप्ताह करीब 14,000 ही रह गई। पिछले साल लोगों में एनएफटी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। एनएफटी शब्द को कॉलिन डिक्शनरी ने वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया था। इस साल की पहली तिमाही में एनएफटी में आठ अरब डॉलर की लेनदेन हुई है, इसीलिये अभी इसे पूरी तरह बर्बाद नहीं कहा जा सकता है। एनएफटी को खरीदने वाले कई लोग अपने निवेश को अब बहुत कमतर पा रहे हैं। उनके मुताबिक जब उन्होंने एनएफटी खरीदी तो वह एक अच्छा निवेश था, लेकिन अब उसके दाम घट गये हैं। ट्वीटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के ट्वीट की एनएफटी को खरीदने वाले सिना एस्तावी ने इसके लिये 29 लाख डॉलर की रकम चुकाई थी। एस्तावी ने जब पिछले महीने इसे बेचना चाहा तो उन्हें सबसे अधिक बोली मात्र 6,800 डॉलर की ही मिली। एस्तावी ने एनएफटी को दोबारा बेचने के लिये ओपेनसी मार्केट प्लेस पर रखा था। उन्होंने इसके लिये चार करोड़ 80 लाख डॉलर मांगे थे। वैश्विक एनएफटी बाजार में अभी बाइनेंस, डैपर लैब्स, फांउडेशन लैब्स, गाला गेम्स, ऑनचेन लैब्स, ओपेनसी, थीटा लैब्स, येलोहर्ट और युगालैब्स मुख्य हैं। भारतीय एनएफटी बाजार में वजीरएक्स, जूपिटर मेटा, रैरियो और बियोंडलाइफडॉट कॉम आदि हैं। वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, जहीर खान, ऋषभ पंत, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रजनीकांत, सन्नी लियोने और फ्लोरा सैनी एनएफटी से जुड़े हैं। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...