back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maruti Suzuki: मारुति सुज़ुकी ने S-Presso और Eeco के 87,599 यूनिट्स मंगाए वापस

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने S-Presso और Eeco समेत अपने 87,599 मॉडल वापस मंगाए हैं और कहा है कि इन वाहनों के स्टीयरिंग टाई रॉड्स का निरीक्षण किया जाएगा और उन्हें बदला जाएगा।

Maruti Suzuki S-presso 1.jpg

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने 87,599 यूनिट्स को वापस मंगाया है, इसमें एस-प्रेसो व ईको मॉडल शामिल है। मारुति सुजुकी ने बताया कि इन वाहनों के स्टीयरिंग टाई रॉड को चेक तथा बदला जाएगा।

मारुति सुजुकी द्वारा वापस मंगाए गये इन वाहनों का उत्पादन 5 जुलाई 2021 से 15 फरवरी 2023 के बीच किया गया है। यह रिकॉल 24 जुलाई से प्रभाव में आई है। कंपनी के डीलर्स प्रभावित ग्राहकों को जल्द ही संपर्क करना शुरू कर सकते हैं।

कंपनी ने बताया कि, “ऐसा शक है कि इन वाहनों में उपयोग किये गये स्टीयरिंग टाई रॉड के एक हिस्से में खराबी हो सकती है, जो कि बहुत ही रेयर केस में, टूट सकता है और वाहन की स्थिरता तथा हैंडलिंग को खराब कर सकता है।

मारुति सुजुकी ने आगे कहा कि, “प्रभावित हुए ग्राहकों को मारुति सुजुकी के आधिकारिक डीलर वर्कशॉप की तरफ से, मुफ्त में, खराब हिस्से की जांच व बदलने के लिए संपर्क किया जाएगा।” प्रभावित ग्राहक खुद भी वर्कशॉप से संपर्क कर सकते हैं।

Maruti Suzuki Eeco 3.jpg

जुलाई 2020 में, मारुति सुजुकी ने वैगनआर व बलेनो मॉडल्स के 1,34,885 यूनिट वापस मंगाए थे और इसका कारण खराब फ्यूल पंप की जांच करना व ठीक करना था। इसी तरह, दिसंबर 2019 में कंपनी ने पेट्रोल स्मार्ट हाइब्रिड मॉडल्स के 63,493 यूनिट रिकाल किये थे।

मारुति सुजुकी के रिकॉल से प्रभावित हुए वाहनों की बात करें तो, एस-प्रेसो कंपनी की एंट्री लेवल वाहन है जो कि 1।0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। वर्तमान में यह मारुति सुजुकी एरीना शोरूम के माध्यम से बेचीं जा रही है।

वहीं मारुति ईको, कंपनी और भारत की सबसे सस्ती एमपीवी है जिसे कई कमर्शियल कामों के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। कंपनी औसतन इस वाहन के 10,000 से भी अधिक यूनिट्स प्रतिमाह बेचती है, जो कि शानदार आंकड़ें है।

मारुति सुजुकी के लिए यह साल बहुत व्यस्त रहा है। कंपनी ने इस वर्ष तीन वाहन – जिम्नी, इन्विक्टो तथा फ्रोंक्स जैसे मॉडल लॉन्च कर दिए है और सभी वाहनों को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब देखना होगा इनकी बिक्री कैसी होती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Maruti लेकर आयी स्‍पेशल ऑफर, 1,999 रुपये की EMI में खरीदे कार, कंपनी ने अब तक बेच दी 80,000 गाड़ियां

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । त्योहारों के सीजन में ऑटो बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। खासकर Maruti Suzuki ने...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...