नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फेस्टिव सीजन में मोबाइल खरीदने वालों के लिए बेहतरीन मौका है। खासतौर पर ई-कॉमर्स कंपनियों से खरीदारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका है। 8 अक्टूबर यानी रविवार से Amazon की Great India Festival Sale शुरू होने जा रही है। इसमें कई प्रोडक्ट पर भारी छूट मिल रही।
Motorola Razr 40 के फीचर्स
Motorola Razr 40 को भारत में जुलाई में लांच किया गया था। फोन सिंगल 8 GB+256 GB वेरिएंट में है। फोन अमेजन सेल में 49999 रुपए में मिल रहा। फोन में तीन Color Option हैं। फीचर्स में 6.9-इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले और 1.5-इंच OLED कवर डिस्प्ले है। फोन में 8 GB रैम के साथ Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 64 MP प्राइमरी कैमरा और 13 MP सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 MP कैमरा भी है।
मोबाइल की कीमत 99999 रुपए
फोन की कीमत वैसे 99999 रुपए है। यह Amazon Great Indian Festival Sale में 50% डिस्काउंट पर 49999 रुपए में मिल रहा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in




