back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amazon Prime Day Sale सस्ते में खरीदें iPhone, Realme और OnePlus के स्मार्टफोन्स, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर जल्द ही Prime Day Sale शुरू होने वाली है। इस सेल में आपको iPhone 14 से लेकर अन्य स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  Amazon Prime Day Sale जल्द ही शुरू होने वाली है। दो दिनों तक चलने वाली इस सेल में यूजर्स को कई आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। Amazon सेल 15 जुलाई और 16 जुलाई को लाइव होगी। इसमें आपको स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंस एवं अन्य जरूरी सामानो पर भारी छूट मिलने वाली है। कंपनी ने अपने वेबसाइट पर इस सेल की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है। यहां पर आपको अपकमिंग ऑफर्स की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

बैंक डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale में आपको SBI और ICICI Bank के कार्ड पर 10% का एडिशनल डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ कंपनी amazon pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैश बैक दें रही है। Amazon कंपनी अपने प्राइम डे सेल में स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हम यहां आपको कुछ स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट के विषय में बताने जा रहें है…

Realme स्मार्टफोन पर मिल रहा डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale में आप Realme Narzo N53 को आप 10 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते है। फिलहाल ये फोन 10,999 रुपये की कीमत पे वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। डिस्काउंट के बाद निश्चित रूप से ये फोन 10 हजार से कम में मिलने वाला है। इस प्राइज रेंज में आपको इस स्मार्टफोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्सन वाला फोन मिल सकता है।

OnePlus के स्मार्टफोन पर मिल रही छूट

amazon सेल में आपको OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन पर तगड़ी छूट मिल रही है। इस स्मार्टफोन को आप यहां 20 हजार रुपये से कम में खरीद सकते है। इस कीमत में आपको इस स्मार्टफोन का 8GB RAM वाला वेरिएंट मिल रहा है। जिसमें आपको 108MP कैमरे के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 67W की SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाला स्मार्टफोन मिल जाता है। यहां आपको OnePlus 11R पर भी डिस्काउंट मिलने वाला है।

सस्ते में खरीदें iPhone

amazon सेल में आपको iPhone 14 पर भी तगड़ा डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है। उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन 60 हजार रुपये से कम कीमत पर सेल में उपलब्ध होगा। अगर आप सस्ते में iPhone खरीदना चाहते है तो आपको सेल के शुरुआत में ही इसका बेनिफिट उठाना होगा। क्योकि अंत में सभी आईफोन्स सस्ता होने के कारण जल्दी बिक जाते है।

Motorola Razr 40 Series

मेजन प्राइम डे सेल के दौरान मोटोरोला रेजर 40 सीरीज को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। मोटोरोला रेजर 40 और मोटो रेजर 40 अल्ट्रा कंपनी का लेटेस्ट क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन है। मोटो रेजर 40 की कीमत 59,999 रुपये है। जबकि, रेज़र 40 अल्ट्रा की कीमत 89,999 रुपये है।

iQoo Neo 7 Pro 5G

अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान iQoo Neo 7 Pro 5G को आप सस्ते में खरीद सकते है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। ये फोन स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित है। इसमें 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है। फ्रंट में 6-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ये फोन 120W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 5,000mAh की बैटरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद खास महीना साबित होने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵