back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

boAt Lunar Connect Ace स्मार्टवॉच लॉन्च, कम कीमत में पाएं बेहतरीन फीचर्स और प्रीमियम वॉच का मजा

boAt ने भारतीय मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Lunar Connect Ace को लॉन्च कर दिया है। 2500 रुपये से कम कीमत मिल रहा प्रीमियम वॉच का मजा।

boAt Lunar Connect Ace: भारतीय ब्रांड boAt ने वियरेबल्स मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Lunar Connect Ace को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस वॉच में क्लासिक प्रीमियम डिजाइन के साथ एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस वॉच को अफॉर्डेबल कीमत में पेश किया है। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ 10 दिनों तक चलने वाली तगड़ी बैटरी दी जा रही है। हम यहां आपको इसकी कीमत और फीचर्स के विषय में बताने जा रहें है।

boAt Lunar Connect Ace की कीमत

कंपनी द्वारा स्मार्ट वॉच को अफॉर्डेबल मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी ने इस वॉच को चारकोल ब्लैक, इंडिगो ब्लू, मटैलिक ब्लैक, बीज, लेदर और पर्पल कलर ऑप्शंस में उपलब्ध करा रही है। इसकी कीमत कंपनी द्वारा 2,499 रुपये तय की गई है। इस स्मार्टवॉच को आप शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीदने।

boAt Lunar Connect Ace के फीचर्स

boAt Lunar Connect Ace स्मार्टवॉच में आपको 1.43inch का AMOLED डिस्प्ले दिया जा रहा है। यह डिस्प्ले HD+ रेजॉल्यूशन और 700nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस वॉच में आपको फिजिकल क्राउन मिल जाता है, जों नेविगेशन को और आसान बनाने के साथ इसके लुक को भी बेहतरीन बनाता है। यह वॉच डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस में IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह वॉच फुल चार्ज पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसमें आपको 240mAh क्षमता वाली बैटरी दी जा रही है।

boAt Lunar Connect Ace के हेल्थ फीचर्स

boAt Lunar Connect Ace स्मार्टवॉच में आपको ढेरों हेल्थ फीचर्स मिलते है। वॉच के हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको हार्ट रेट मॉनीटर के अलावा SpO2 (ब्लड-ऑक्सीजन) लेवल मॉनीटरिंग और मेन्स्ट्रुअल साइट ट्रैकर जैसे विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा वॉच में गाइडेड ब्रीदिंग सेशंस और हाइड्रेशन रिमाइंडर्स भी मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है। इसके साथ इसमें आपको म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल्स के साथ ही वेदर अपडेट्स, अलार्म और स्टॉपवॉच जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन स्पीकर दिये जा रहें है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Google की चेतावनी, दुनियाभर के 40% स्मार्टफोन पर मैलवेयर और स्पाईवेयर का खतरा, जानें सुरक्षा के उपाय

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गूगल ने स्मार्टफोन यूजर्स को एक गंभीर चेतावनी दी है, जिसमें बताया गया है कि दुनियाभर में लगभग...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...