back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Youtube : वीडियो अपलोड करने से पहले जान लें यूट्यूब से कमाई के गणित

Youtube Earning : यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर पैसे कमाना आसान नहीं है। इसके लिए यूट्यूब ने कई नियम बना रखे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। दुनिया का सबसे शानदार वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब है। यहां पर लोग दूसरों के कंटेंट देखकर सीखने के साथ अपने वीडियो कंटेंट अपलोड कर पैसे कमा सकते हैं। वैसे, यूट्यूब पर पैसे कमाना आसान नहीं है। आप यूट्यूब वीडियो की मदद से मोटी रकम कमाना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं कि यूट्यूब द्वाराकंटेंट क्रिएटर को पैसे किस हिसाब से दिया जाता है।

व्यूज न आने पर भी अपलोड करते रहें वीडियो

कई बार हम यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करते रहते हैं पर कुछ खास फायदा नहीं होता है। ऐसे हम में हम यूट्यूब के मॉडल को समझ नहीं पाते हैं। फिर निराश होकर वीडियो डालना बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, यूट्यूब पर वीडियो कंटेंट डालने के बाद जरूरी नहीं है कि तुरंत व्यूज मिल जाए। आपको धैर्य रखना पड़ता है और अपने कंटेंट लगातार अपलोड करते रहना होता है। इससे धीरे-धीरे आपकी ऑडियंस बढ़ेगी और 1000 व्यूज होने के बाद आपको कुछ पैसे आने लगते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें हैं।

व्यू और फॉलोअर्स का असर

बता दें, यूट्यूब के कुछ नियम हैं। उनके हिसाब से वह पैसे देती है। इसमें वीडियो पर आने वाले व्यू और आपके चैनल पर फॉलोवर्स कितने हैं, उसका काफी असर पड़ता है। इसके लिए यूट्यूब की अवैध कैटेगरी में आने वाले वीडियो को नहीं बनना होगा। ऐसे वीडियो को यूट्यूब न तो मोनेटाइज करता है, न प्रमोट करता है। कई यूट्यूबर्स वीडियो डालकर अब करोड़ों के मालिक हैं। यूट्यूब पर आपको सिर्फ व्यूवर्स और फॉलोअर्स ही नहीं, बल्कि ऐड से भी पैसे मिलते हैं।

चैनल पर एडवर्टाइजमेंट आना जरूरी

यूट्यूब पर कमाई के लिए आपके चैनल पर एडवर्टाइजमेंट आना जरूरी है। आपके वीडियो की शुरुआत या बीच में विज्ञापन आ रहा है तो यूट्यूब इसके लिए कंपनी को पैसे देती है। इसके लिए सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट को ऐडसेंस के साथ जोड़ना होता है। आपका अकाउंट ऐडसेंस पर रजिस्टर है तो गूगल आपके वीडियो पर विज्ञापन लगता है। जितनी बार आपका वीडियो चलेगा, उतनी बार एडवर्टाइजमेंट भी प्ले होगा। उस आधार पर एडवर्टाइजमेंट के पैसे मिलेंगे। जब आपके अकाउंट पर ज्यादा व्यूज आने शुरू होते हैं तो आपको भी यूट्यूब द्वारा व्यूज के हिसाब से पैसे मिलते हैं।

एड नहीं देखने पर नहीं मिलेगा पैसा

यूट्यूब के नियम के मुताबिक लोग आपके अकाउंट पर आने वाला पूरा ऐड देखते हैं तो आपको पैसे मिलते हैं। अगर ऐड बीच में ही स्किप किया जाता है तो आपको पैसे नहीं मिलेंगे। ऐसी स्थिति में आपके यूट्यूब अकाउंट पर डाले गए वीडियो में 10 हजार व्यूज है और लोग एड स्किप कर दे रहे तो आपको पैसा नहीं मिलेगा। अगर, इन्हीं 10000 लोगों ने पूरा ऐड देखा लिया तो आपके अच्छे खासे पैसे बन जाएंगे। अगर आपके 1000 व्यूज आते हैं तो आपको यूट्यूब द्वारा 42 रुपए दिए जाते हैं। 2000 व्यू पर 85 रुपए दिए जाते हैं। 10000 व्यू पर 390 रुपए मिलेंगे। जब आपका व्यू करीब 1 लाख पहुंचता है तो आपको 4382 रुपए मिलता है। कोई वीडियो वायरल होती है और उस पर 10 मिलियन व्यू आ जाते हैं तो आपको 4 लाख 21 हजार रुपए मिलेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में चंदन की लकड़ी क्यों है खास? जानें इसके जबरदस्त फायदे

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के समय में सेहत...

Akshaya Tritiya के दिन इन चीजों की खरीदारी से बचें, वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का...

Vastu Tips: पर्स में रखें ये चीजें बनने लगेगा काम, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵