नई दिल्ली, रफ्तार। असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने आज सुबह असम उच्चतर माध्यमिक परिणाम घोषित कर दिया। छात्र कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों- Resultsassam.nic.in और ahsec.assam.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
ऐसा रहा Result
AHSEC ने 12 फरवरी से 13 मार्च तक परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 03 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 2,01,089 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 1,77,434 विद्यार्थी पास हो गए हैं। फर्स्ट डिवीजन 41133 छात्रों ने हासिल किया। 66408 छात्रों ने सेकंड डिवीजन और 69890 छात्रों ने थर्ड डिवीजन पाया। आर्ट्स स्ट्रीम का कुल पासिंग प्रतिशत 88.24% है।
साइंस स्ट्रीम का 90.29% रिजल्ट
साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 54552 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 49256 छात्र पास हुए हैं। इनमें फर्स्ट डिवीजन से 14056 छात्र और 11381 छात्राएं पास हुए हैं। 10735 छात्र और 7466 छात्राएं सेकंड डिवीजन और (3683+1866) विद्यार्थियों ने थर्ड डिवीजन हासिल किए हैं। साइंस स्ट्रीम का कुल पासिंग प्रतिशत 90.29% है। कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में (12344+5051)) छात्र शामिल हुए थे। इनमें से (10783+4573) विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली है। इनमें से फर्स्ट डिवीजन (3948+2244) विद्यार्थी आए हैं। 4439 छात्र और 1613 छात्राएं सेकंड डिवीजन और (2396 छात्र और 716 छात्राएं थर्ड डिवीजन हासिल किए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पासिंग प्रतिशत 88.28% है।
बक्सा जिले का सबसे बेहतर रिजल्ट
बक्सा जिला 97.44% रिजल्ट के साथ टॉप पर है। पूरे राज्य के ओवरऑल रिजल्ट में पिछले साल की तुलना में सुधार है। सभी स्ट्रीम में पासिंग प्रतिशत बढ़ा है। शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने बुधवार को एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया था-असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) कल सुबह 09 बजे एचएस परीक्षा परिणाम-2024 घोषित करेगा। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं भी दी थी।
बीते साल कैसा था रिजल्ट?
साल 2023 में रिजल्ट जून में घोषित हुआ था। 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 70.12%, कॉमर्स का 79.57%, साइंस का 84.96% और वोकेश्नल का रिजल्ट 85.91% था। 329901 छात्रों में से 240431 पास हुए थे। परीक्षा 20 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। कुल 342689 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




