back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WB 12th Result LIVE: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 86.97 फीसद छात्र हुए पास, अभिक दास बने टॉपर

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित। कोलकाता से बने 5 टॉपर बने हैं। परीक्षा 16 से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पंश्चिम बंगाल बोर्ड का रिजल्ट 86.97 फीसद आया। पश्चिम बंगाल 12वीं परिणाम 2024 दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अपना परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर 3 बजे देख सकेंगे।

कौन बना टॉपर

अलिपुरदार के अभिक दास ने पश्चिम बंगाल बोर्ड के टॉपर बने। उन्होंने 492 नंबर हासिल कर 99.2 प्रतिशत अंत पाए।

कौन-कौन रहा टॉप तीन में

रैंक वन अभिक दास को मिली, रैंक दो सौम्य दीप साहा को मिली और रैंक तीन पर अभिषेक गुप्तो रहे।

कितने बने टॉप-10

टॉप-10 की बात करें तो पश्चिम बंगाल के 15 जिलों से 58 विद्यार्थी टॉप-10 की सूची में हैं।

किस ज़िले से बने कितने टॉपर

कक्षा 12वीं में हुगली से 13, बकुरा से 9, दक्षिण परगना से 7 और कोलकाता से 5 टॉपर निकले।

किस स्ट्रीम का कितना रहा रिजल्ट

पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं कक्षा में साइंस का रिजल्ट 97.19 प्रतिशत रहा, कॉर्मस स्ट्रीम का रिजल्ट 96.00 फीसद रहा और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 88.02 फीसद रहा।

कितना रहा पिछले साल का रिजल्ट

पिछले साल बोर्ड की कक्षा 12वीं में कुल रिजल्ट 89.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जिस परीक्षा में कुल 7,27,807 छात्र पास हुए थे। उससे एक साल पहले यानि 2022 में रिजल्ट 88.44 प्रतिशत था।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 12 की परीक्षा 16 से 29 फरवरी तक आयोजित की थी। परीक्षार्थी की मूल मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र 10 मई से स्कूलों में उपलब्ध है। परीक्षा में करीब 7.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बैठे थे।

फेल स्टूडेंट्स के पास रहेगा पास होने का मौका

ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्र कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी वर्ष 12वीं में पास हो सकते हैं। पास होने के लिए कम से कम विष्य में 33 फीसद अंक प्राप्त करने जरूरी है।

कैसे चेक करे अपना रिजल्ट

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।

-इसके बाद होमपेज पर, ‘परिणाम’ सेक्शन पर क्लिक करें।

-फिर ‘परिणाम’ अनुभाग में, ‘उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।

-फिर एक नई विंडो खुलेगी।

-अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

-इतना करते ही आपकी पश्चिम बंगाल एचएस मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

-अब मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

न्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE 10वीं-12वीं के नतीजों के बाद PM मोदी का छात्रों के लिए खास पोस्ट, असफल हुए छात्रों को भी दी सलाह

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵