back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजनांदगांव : अंध विश्वास, बच्चों को कोरोना से दूर रखने कोरोना माता का उपवास कर रही महिलाएं

राजनांदगांव , 14 मई (हि.स.) कोरोना ने लोगों को इस कदर परेशान कर रखा है कि अब कोरोना को भगाने पूजा-पाठ का दौर भी शुरु हो चुका है, महिलाएं अपने बच्चों को कोरोना से दूर रखने कोरोना माता का उपवास भी कर रही हैं I कोरोना के दूसरे लहर में अधिकांश लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और कई लोग इसको कोरोना महामारी में अपनी जान भी गवां चुके हैं। कोरोना को अपने परिवार से दूर रखने अब पूजा-पाठ का दौर भी शुरू हो चुका है, कोरोना को माता मानते हुए कई महिलाएं उपवास भी रही हैं और अपने बच्चों की सुरक्षा की कामना करते हुए कोरोना भगाने पूजा पाठ में जुटी हुई है। राजनांदगांव शहर के पुराना बस स्टैंड के समीप मां काली मंदिर के पास बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा पाठ के लिए सुबह से ही पहुंचने लगी, इन महिलाओं का कहना था कि कोरोना माता के लिए वह पूजा कर रही हैं, ताकि उनके बच्चे और परिवार सुरक्षित रहें। महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले की लगभग 100-150 महिलाओं ने कोरोना के लिए उपवास रखा है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अंजली सेन ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में लिया है और दुनिया भर के डॉक्टर कोरोना के खात्में के लिए वैक्सीन और दवाइयां बनाने में लगे हुए हैं, वही राजनांदगांव शहर की महिलाएं आध्यात्मिक रूप से कोरोना के प्रकोप को दूर करने में जुटी हैं। ईश्वर में आस्था अच्छी बात है, लेकिन कोरोना को माता मानकर उसके प्रकोप को दूर करने पूजा-पाठ का यह सिलसिला अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /मनोज चंदेल

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵