back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan Election: आचार संहिता के दौरान चुनाव में गैरकानूनी गतिविधियों पर हो रहा ऐक्शन, करोड़ो की नकदी जब्त

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा आम चुनाव के लिए जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई।

जयपुर, हि.स.। आगामी विधानसभा आम चुनाव के लिए जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में 09 अक्टूबर को आचार संहिता लागू होने के बाद अभी तक 12 करोड़ 40 लाख की नकदी एवं अन्य वस्तुएं जब्त की गई है। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने सभी प्रवर्तन एजेन्सियों को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यरत सभी टीमें पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित चैक पोस्ट पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी पर जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किस किस सामग्री की अचानक आपूर्ति अधिक हुई है इसकी जानकारी रखें तथा अचानक आपूर्ति अधिक होने की जानकारी पुलिस विभाग को उपलब्ध करावे ताकि प्रकरण दिखाया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विभाग की चार टीमों द्वारा जांच की जा रही है तथा अनियमितता पाये जाने पर चालान किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामग्री के वेयर हाउस की जांच की जाए, किसी सामग्री विशेष का अत्यधिक भण्डारण होने पर इसकी सूचना पुलिस विभाग को भी देवे।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एयरपोर्ट के माध्यम से कार्गाे द्वारा आने वाली सामग्री की शत प्रतिशत जांच कराना सुनिश्चित करें। साथ ही चार्टर फ्लाइट एवं हेलिकोप्टर के माध्यम से आने वाले यात्रियों व सामग्री की पूर्ण जांच किया जाना सुनिश्चित करें।

कौन हुए बैठक में शामिल?

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने निर्देश दिए कि रात 8 बजे के बाद बिक्री करने वाले शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही करें। पुलिस विभाग के साथ में ही जिले में प्रवेश करने वाले मार्गाें पर जांच कर कार्यवाही करें।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप, चुनाव व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी शेर सिंह लुहाड़िया सहित पुलिस विभाग, लीड बैंक अधिकारी, वाणिज्य कर विभाग, केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, रेलवे पुलिस बल, एयरपोर्ट अथोरिटी आफ इंडिया, एसडीआरआई सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵