रायपुर, 14 जून (हि.स.) । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि योगासन और प्राणायाम मनुष्य के जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। योगासन और प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने स्वयं इसका अनुभव किया है। मंत्री साहू ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे योगासन और प्राणायाम करें, स्वस्थ रहें और बीमारियों से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र




