back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : वीरांगना अवन्ती बाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर , 20 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राजनांदगांव जिले के ग्राम जोगी दल्ली में आयोजित वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर उनको नमन किया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी ने देश की आजादी और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से युद्ध किया। देश के हित में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली विभूतियां किसी एक समाज एवं धर्म के नहीं होते बल्कि संपूर्ण समाज के लिए आदरणीय होती हैं।उन्होंने कहा कि लोधी समाज का भी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोधी समाज छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं अन्य प्रदेशों में निवासरत है। लोधी समाज के लोग विशेषकर खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने गांव के शीतला तालाब सौन्दर्यीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण, नवीन पंचायत भवन निर्माण, शमशानघाट में सड़क निर्माण की घोषणा की तथा सर्व समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और लाल बहादुर नगर में 15 लाख रुपया की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत 44 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। कई ग्रामवासियों ने धान और गोबर का विक्रय कर वाहन खरीदा। सुराजी ग्राम योजना छत्तीसगढ़ की परंपरा को पुनर्जीवित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 21 मार्च को सभी किसानों के खाते में चौथी किश्त की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 44 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी है। हमारी बेटियों एवं बहनों में शारीरिक कमजोरी नहीं होना चाहिए। सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए विभिन्न अभियान के तहत 99 हजार बच्चों को कुपोषण मुक्त किया गया तथा 20 हजार महिलाओं में रक्त की कमी दूर हुई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि रानी अवन्ती बाई ने जिस शौर्य एवं पराक्रम से समाज को आगे बढ़ाया है, ऐसे ही आगे बढ़ाएं। अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि रानी अवन्ती बाई ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, धनेश पाटिला, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पदम कोठारी एवं जनप्रतिनिधि सहित लोधी समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में लोधी समाज के अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵