back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर: टूल किट विवाद- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मिला पुलिस का नोटिस

रायपुर, 22 मई (हि.स.)। टूल किट मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को उनके नाम पर एक नोटिस जारी किया है। जिसमें पूछताछ के लिए उन्हें 24 मई को दिन में 12:30 बजे अपने निवास पर उपस्थित रहने कहा गया है। सिविल लाइन टी आई की ओर से 21 मई को जारी की गई इस नोटिस में कहा गया है कि डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 215 / 21 धारा 504 ,505 (1),575(1) सी, 469 ,188 आईपीसी 18 मई को दर्ज किया गया है । इस मामले में पूछताछ के लिए डॉ. रमन सिंह को 24 मई को 12:30 बजे अपने निवास पर उपस्थित रहने कहा गया है। उनसे उसमें यह पूछा गया है कि क्या टि्वटर अकाउंट आपका है। आपके टि्वटर अकाउंट का एक्सेस क्या है। आपको दस्तावेज किससे प्राप्त हुआ। इसी तरह कांग्रेस टूलकिट एक्सपोर्ट का प्रयोग करते हुए उनके द्वारा अन्य आरोपित व्यक्तियों से किए गए संचार संवाद के संबंध में भी जानकारी चाही गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि आप भविष्य में कोई अपराध नहीं करेंगे। आप सबूतों के साथ किसी तरह से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। आप मामले के तथ्य से परिचित किसी व्यक्ति को अदालत या पुलिस अधिकारी को ऐसे तथ्यों का खुलासा करने से रोकने के लिए कोई धमकी, प्रलोभन या वादा नहीं करेंगे । जब आवश्यक निर्देशित हो आप न्यायालय के समक्ष उपस्थित होंगे। आप आवश्यकता पड़ने पर मामले की जांच में शामिल होंगे और जांच में सहयोग करेंगे । आप प्रकरण के सही निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए जांच में किसी भी हिस्से को छुपाए बिना सभी तथ्यों को सच्चाई से खुलासा करेंगे । आप जांच के लिए ज़रूरी दस्तावेज / सामग्रियां प्रस्तुत करेंगे । आरोपित को पकड़ने में सहायता प्रदान करेंगे । नोटिस में यह भी कहा गया है कि इस नोटिस की शर्तों का पालन नहीं करने पर आपको सीआरपीसी की धारा 41 ए (तीन) और चार के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने तीन दिन पहले ही रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था।18 मई को दर्ज शिकायत पर फ़ौरन कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने रमन सिंह को नोटिस भेज दिया है। 24 मई को पूछताछ को लेकर सियासत और भी तेज़ हो सकती है। इधर भाजपा ने पहले से ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...