back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : राज्‍य सरकार ने बदला मंत्र‍ियों के ज‍िले का प्रभार, रव‍िंद्र चौबे संभालेंगे रायपुर

रायपुर, 20 जून (हि.स.) । छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई साल पूरे होते ही मंत्रियों के जिले का प्रभार भी बदल दिया गया है। प्रदेश में तीसरी बार मंत्रियों के जिले का प्रभार बदला गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने रविवार को आदेश जारी किया है। मंत्री टीएस सिंहदेव को कवर्धा और बेमेतरा का प्रभारी बनाया गया है। मंत्री रविंद्र चौबे को रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री अकबर को दुर्ग प्रभारी बनाया गया है। कवासी लखमा को बस्तर दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव और नारायणपुर का प्रभारी बनाया गया है। मंत्री शिव डहरिया को सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर की ज़िम्मेदारी मिली है। रुद्र गुरु मुंगेली और सुकमा प्रभारी बने। जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर, जांजगीर और जीपीएम का प्रभार मिला। उमेश पटेल को बलौदाबाजार, जशपुर और बालोद का प्रभार सौंपा गया है। अमरजीत भगत को राजनांदगांव और गरियाबंद, मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद और कोरिया का प्रभार दिया गया है। प्रेम साय को रायगढ़ और कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵