back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रसार रोकने पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई

रायपुर 29 अप्रैल (हि.स.) । कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रसार रोकने हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सह अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर ने 93 पटवारियों की ड्यूटी ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव के लिए लगाईं है। उन्होंने इसके लिए क्लस्टर भी बनाएं है तथा इसमें लिए नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई है। अनुविभागीय अधिकारी प्रणव सिंह ने अनुविभाग रायपुर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के समस्त पटवारियों ( नगरीय निगम क्षेत्रों को छोड़कर) को निर्देशित किया है कि कोविङ-19 संक्रमण का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसार रोकने हेतु व्यापक कार्य करें ।इसके तहत उन्होंने 18 एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने एवं बी.एल.ओं के माध्यम से सर्वे कराकर शेष बचे लोगों का टीकाकरण कराने को कहा है। उन्होंने ग्राम में जोखिम क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित होने के दशा में जोखिम क्षेत्र में लागू नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु ग्राम पंचायत के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह कोविड-19 से ग्राम के किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की दशा में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन अवधि में ग्राम पंचायत से समन्वय कर लागू पाबंदियों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें । किसी पटवारी के कोविड-19 संक्रमित अथवा अस्वस्थ्य होने की स्थिति में लिंक पटवारी उक्त हल्के में इन कार्यों का संपादन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵