back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : ज‍िला कराटे डू के ख‍िलाड़‍ियों का संसदीय सच‍िव ने क‍िया सम्‍मान‍ित

रायपुर, 30 जून (हि.स.)। रायपुर जिला कराटे डू के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का बुधवार को संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने सम्मानित किया। विधायक उपाध्याय ने सभी विजेता खिलाड़ियों का मेडल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। बताते चलें कि रायपुर जिला कराते डू संघ, राजनांदगांव, दुर्ग और कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में एक से 13 जून तक निशुल्क द्वितीय इंटरजोनल ऑनलाइन ई-कांता चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के ब्लैक बेल्ट और अन्य बेल्ट के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रायपुर जिला के कराते खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। इसके बाद सभी विजेता खिलाड़ियों ने बुधवार को विधायक विकास उपाध्याय से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से खिलाड़ियों में नवीन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं, जो कि खिलाड़ी होने के दृष्टिकोण से अच्छा है ही, साथ ही साथ कोरोना जैसे महामारी से लड़ने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी कारगर हैं। जज की परीक्षा, बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण किए खिलाड़ी और स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया और उपस्थित सभी कोच और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵