back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों ने शुरू की सुनवाई

रायपुर, 17 मार्च (हि.स.)। नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी एवं धनवेन्द्र जायसवाल ने 16 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में कार्यभार ग्रहण कर आज बुधवार से आयोग में द्वितीय अपील के प्रकरणों की सुनवाई प्रारम्भ की। राज्य सूचना आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी सरगुजा, राजनांदगाँव, दुर्ग, कबीरधाम, कोरबा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव और सुकमा जिले के द्वितीय अपील और शिकायत प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से करेंगे। इसी प्रकार राज्य सूचना आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल राज्य सूचना आयोग में रायगढ़ जिले से संबंधित द्वितीय अपील और शिकायत प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से करेंगे। जायसवाल ने आज पांच प्रकरणों को निराकृत किया। राज्य सूचना आयुक्त ए.के. अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के विरूद्ध द्वितीय अपील और शिकायत प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से करेंगे । केवल रायपुर जिले और मंत्रालय, संचालनालय के जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी प्रकरणों की सुनवाई एवं जवाब प्रस्तुत करने आयोग कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं । हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵