back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : स्टॉफ नर्स के 92 पदों पर भर्ती के लिए पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी

रायपुर. 10 मई (हि. स.)। स्वास्थ्य विभाग के रायपुर-दुर्ग संभागीय कार्यालय द्वारा 92 स्टॉफ नर्स की सीधी भर्ती के लिए पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन के बाद संभागीय कार्यालय द्वारा यह सूची जारी की गई है। पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची को स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट www.cghealth.nic.in और रायपुर संभागीय कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। संभागीय कार्यालय द्वारा जारी सूची पर उम्मीदवारों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 18 मई की शाम साढ़े पांच बजे तक ई-मेल आईडी [email protected] पर दस्तावेजों सहित ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑफलाइन दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के रायपुर-दुर्ग संभागीय कार्यालय द्वारा प्रशीतक मैकेनिक (रेफ्रिजरेटर मैकेनिक) के चार रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए भी पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची को स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर अपलोड की गई है। संभागीय कार्यालय द्वारा इस सूची के विरूद्ध 17 मई की शाम साढ़े पांच बजे तक ई-मेल आईडी [email protected] पर दस्तावेजों सहित ऑनलाइन दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। ऑफलाइन दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵