back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : अधोसंरचना बेहतर करने के लिए शासन प्रतिबद्ध : मंत्री गुरु रुद्रकुमार

ग्रामोद्योग मंत्री ने जामुल में छह करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण रायपुर, 10 जून (हि.स.)। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने गुरुवार को दुर्ग जिले के जामुल में छह करोड़ 19 लाख 72 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि जामुल निवासियों की सुविधाएं बढ़ाने के दृष्टिकोण से यह कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क में रहने से और नागरिकों से नियमित संवाद से अच्छा फीडबैक मिलता है और नागरिकों के लिए उपयोगी कार्य का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जामुल के नागरिकों ने अपनी सेवा भावना का अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी ने मिलजुलकर कोविड संक्रमण के विरुद्ध जागरुकता अभियान बनाया। संकट के समय में खड़े रहे। फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने भी अपना पूरा योगदान दिया। चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफ के बूते हम दूसरी लहर से निकल पाये। सेवाभावी संगठनों की भी इसमें पूरी भागीदारी रही। शासन क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए और लोगों की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सुरडुंग की राशन दुकान का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का भी पूरा ध्यान रखा है। हमारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों की आर्थिक क्षमताओं का विकास करना है। नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है, चाहे मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से इलाज की व्यवस्था हो अथवा पौनी-पसारी जैसी योजनाओं के माध्यम से छोटे-छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना। लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जामुल नगरीय निकाय को शव वाहन भी उपलब्ध कराया है। इस मौके पर एसडीएम विनय पोयाम, नगर पालिका परिषद जामुल सीएमओ राजेन्द्र नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵