back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर- वनमंत्री अकबर ने मगरवाड़ा गांव में किया नए पंचायत भवन का भूमिपूजन

रायपुर, 29 जून (हि.स.)। कबीरधाम जिले के आदिवासी व बैगा बहुल बोडला विकासखण्ड के बड़े वनांचल ग्राम मगरवाड़ा को अब शीघ्र ही पंचायत नया भवन भवन मिलेगा। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज मगरवाड़ा पंचायत के नए ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन किया। यहां का पंचायत भवन जर्जर हो गया था। ग्रामीणों द्वारा यहां नए पंचायत भवन बनाने की मांग काफी लम्बे समय से की जा रही थी। इस अवसर पर मंत्री अकबर ने किसान कन्हैया सिंह पंद्राम द्वारा लगाए गए नेट सेफ बागवानी पौधा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कन्हैया की कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानों को नगद फसल लेने और उद्यानकी खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाए संचालित की जा रही है। कृषि और उद्यानिकी अधिकारियों को किसानों से संपर्क बनाकर विशेष परीक्षण और मार्गदर्शन भी दिए जा रहे है। उन्होने नेट सेफ बागवानी के निरीक्षण के बाद किसानों को कोदो बीच का भी वितरण किया। इस अवसर पर बोडला जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभाती मरकाम एवं नीलकंठ चंन्द्रवंशी, कलीम खान, ग्राम पंचायत सरपंच आनंद कुमार, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद प्रमोद लुनिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵