back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायगढ़ : जलकर सरचार्ज , दुकानों का मासिक किराया, लॉक डाउन अवधि का माफ करें- सुभाष पाण्डेय

रायगढ़ ,28मई(हि.स.)। नगर निगम के पूर्व सभापति व भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने आयुक्त नगर पालिक निगम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें लॉक डाउन की अवधि में जल कर पर लिए जाने वाले सरचार्ज एवं निगम के स्वालम्बन योजना तथा निगम मद के दुकानों का किराया को दो माह की अवधि के लिए माफ किये जाने का निवेदन किया है। सुभाष पाण्डेय ने महापौर, सभापति एवम आयुक्त महोदय को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि चूंकि लॉक डाउन की अवधि में नगर निगम के कार्यालय बन्द रहने की वजह से जलकर उपभोक्ताओं के द्वारा चाह कर भी राशि जमा नही करा पाए, जिससे जलकर की राशि में लगने वाले सरचार्ज की राशि माफ किया जाए। निगम के दुकानदारों के द्वारा भी लॉक डाउन की वजह से दुकानों का संचालन नहीं किया गया एवं भारी आर्थिक कठनाइयों का सामना करना पड़ा ,अतः अप्रेल व मई माह के निगम के सभी श्रेणियों के दुकानों का मासिक किराया माफ किया जाए।महापौर व सभापति संकल्प पास कर शीघ्र निर्णय लेकर जनता को राहत पहुचायें। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने कार्तिक आर्यन की मूवी में किए जरूरी बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...