रायगढ़, 27 जून (हि.स.)। धरमजयगढ़ के छाल हाटी मुख्य मार्ग पर रविवार को तकरीबन 12 बजे एक ट्रक वाहन वृंदावन अस्पताल मुहल्ले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में वाहन चालक और खलासी को मामूली चोटें आई है। बताना होगा की रविवार के दिन हुए इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। बताते चलें कि इस सड़क के ढेरों पुल पुलियों के अगल बगल रेलिंग नहीं होना तथा सड़क के किनारे डाली गई मिट्टी इस तरह की दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान




