back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायगढ़ : सड़क निर्माण में पक्षपात न करें, तय सर्वे माप के अनुसार कार्य करें : सांसद गोमती साय

रायगढ़, 14 जून (हि.स.)। सांसद गोमती साय ने सोमवार को बयान जारी कर जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन को सीधे शब्दों में कहा कि ग्राम एवं नगर निवेश द्वारा किये गये सर्वे के अनुसार ही शहर की सड़कों का विस्तार एवं चौड़ीकरण करें, न कि किसी के दबाव में आकर पक्षपात पूर्ण ढंग से निर्णय लेकर करें। किसी विशेष सड़क बुजी भवन चौक से अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय होते हुए सेवा कुंज मार्ग तक की चौड़ाई पूर्व 12 मीटर से कम करके 10 मीटर कर दिया, जो ठीक नहीं है। सांंसद ने आरोप लगाया चौड़ाई कम करने का मुख्य जो स्पष्ट हो रहा वह यह कि उस मार्ग पर शासकीय भूमि है जो जिला प्रशासन कुछ ऊंची पहुंच वालोंं के दवाव में आकर उन्हें बेचना चाहती है। जब उसी जमीन पर कुछ गरीब परिवार के लोग ठेले, गुमटी आदि लगा कर अपना जीवनयापन चला रहा है। गरीब लोग का जीवन उजाड़ कर प्रशासन किसे गुलशन करना चाह रही है। अगर प्रशासन ने यह बिना पक्षपात पूर्ण अपना निर्णय नहीं बदला तो मैं सड़क पर उतर कर रायगढ़ की जनता के साथ खड़ी मिलूंगी। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵