back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायगढ़ : पार्षद की नई व अनोखी पहल, वैक्सीन लगवाओ, छाता ले जाओ

रायगढ़, 26 जून (हि.स.)। शहर के वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद व एमआईसी सदस्य प्रभात साहू ने आने वाले तीसरे लहर को देखते हुए कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी ओर से एक अनोखी योजना प्रारंभ की है। इसके तहत वार्ड के 18 प्लस के ऐसे युवा, जिन्होंने अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें वैक्सीन का पहला डोज लेने पर एक छाता उपहार स्वरूप दिया जाएगा। पार्षद प्रभात साहू ने बताया कि वर्तमान में कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन ही है। उनके वार्ड में अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज भी नहीं लगवाया है। वे अपने वार्ड में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। लगातार मेडिकल वैन व वार्ड कार्यालय में कैंप लगवाकर वार्डवासियों का कोरोना टीकाकरण करवा रहे हैं। शनिवार को चलने वाले टीकाकरण महाअभियान में वैक्सीन का पहला डोज लेने वाले अपने वार्ड के हितग्राहियों को उपहार स्वरूप छाता भेंट किया जा रहा है। विदित हो कि अभी तक प्रदेश की राजधानी रायपुर से ऐसी खबर आई थी कि वहां के पार्षदों ने वैक्सीन के लिए उपहार स्कीम चलाई है, जिसमें वैक्सीन लगवाने वालों को उपहार भेंट किए जा रहे हैं। रायगढ़ में वार्ड क्रमांक 20 के युवा पार्षद प्रभात साहू ने यह नई व अनोखी पहल शुरू की है। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Advertisementspot_img

Also Read:

भागीरथपुरा पानी संकट: तीन साल से शिकायत के बावजूद प्रशासन ने नहीं उठाया कदम, बीजेपी पार्षद ने किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से लोगों की मौत का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। इस पूरे...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...