back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab: मोहाली में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, 8 लोग झुलसे 2 की हालत गंभीर

Chandigarh: पंजाब के कुराली स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को केमिकल फैक्टरी में आग लगने से आठ व्यक्ति बुरी झुलस गए।

चंडीगढ़, हि.स.। पंजाब के कुराली स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को केमिकल फैक्टरी में आग लगने से आठ व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने के कारण मोहाली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जबकि पांच अन्यों को कुराली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद से फैक्टरी में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं, लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

फायर ब्रिगेड की करीब 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ बजे जब कुराली स्थित केमिकल फैक्टरी में भोजन अवकाश के कारण सभी कर्मचारी बाहर थे, तभी अचानक धमाके के साथ आग लग गई और पूरे आसमान में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए मोहाली और रोपड़ से फायर ब्रिगेड की करीब 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के प्रयासों के बावजूद फैक्टरी के अंदर से लगातार धमाकों की आवाज आती रही। इन दोनों शहरों से एंबुलेंस और डॉक्टर की टीम भी पहुंच गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने आसपास के उद्योग परिसर को खाली कराया

जिस केमिकल फैक्टरी में आग लगी है, उसके बगल में भी केमिकल फैक्ट्री है। अगर वहां पर भी आग पकड़ती है, तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने आसपास के उद्योग परिसर को खाली कराया है, लेकिन यहां स्थिति काफी गंभीर बन गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह आग फैक्टरी के अंदर रखे हुए केमिकल के कारण लगी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रद्धा कपूर ने सेट पर पैर में चोट लगने के बाद दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं थोड़ा रेस्ट करना है…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपनी आगामी फिल्म 'ईथा' (Eetha) की शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपने फैंस को अपनी सेहत की...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...