नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद उठे संशय पर आज कहा कि आम आदमी पार्टी आईएनडीआईए के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को हाल ही में 2015 के ड्रग्स तस्करी मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का कहना है कि आम आदमी पार्टी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के तहत ऐसा कर रही है। इससे आईएनडीआई गठबंधन के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे थे।
दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित के लिए 15 सूत्री विंटर एक्शन प्लान जल्द लागु
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सर्दी के मौसम में दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को 15 सूत्री विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की। इसी दौरान एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आईएनडीआई गठबंधन के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पार्टी किसी कारण से गठबंधन से अलग नहीं होगी। हम गठबंधन से जुड़े धर्म को निभाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में ड्रग्स के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। इसने युवाओं को बर्बाद कर दिया है। कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति हो या कोई छोटा-मोटा व्यक्ति, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वे किसी विशेष घटना पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। उनके पास खैरा मामले की कोई जानकारी नहीं है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





