back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pooja Bhatt Birthday: कभी पिता को लिप किस तो कभी बॉडी पर पेंट, पति से तलाक लेकर अकेले बिता रहीं जिंदगी

एक्ट्रेस व डायरेक्टर पूजा भट्ट आज 24 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि पूजा भट्ट अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। एक्ट्रेस व डायरेक्टर पूजा भट्ट आज 24 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि पूजा भट्ट अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम किया है। पूजा भट्ट को 90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में माना जाता था। उनका पेशेवर जीवन चर्चाओं में था। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। शादी, अफेयर, बॉलीवुड अभिनेता द्वारा पिटाई और पिता महेश भट्ट के साथ लिपलॉक ने पूजा को हमेशा चर्चा का विषय बना दिया है। उनका जीवन काफी विवादित रहा है।

पहली फिल्म सिर्फ 17 साल की उम्र में मिल गई थी

पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के परिवार में हुआ था। अभिनेत्री पूजा भट्ट को पहली फिल्म सिर्फ 17 साल की उम्र में मिल गई थी। पूजा की पहली फिल्म ”डैडी” थी। इसके बाद पूजा भट्ट ने ”दिल है कि मानता नहीं”, ”सड़क”, ”सर” और ”चाहत” समेत कई फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता। हालांकि पूजा का करियर लंबा नहीं है, लेकिन उनकी कुछ फिल्में यादगार हैं।

पूजा भट्ट ने 2003 में फिल्म ”पाप” का निर्देशन किया

पूजा भट्ट ने 2003 में फिल्म ”पाप” का निर्देशन किया था। इसी बीच उनकी मनीष मखीजा से नजदीकियां बढ़ने लगीं। डेटिंग के कुछ ही दिनों में पूजा और मनीष ने शादी कर ली। हालांकि इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और इनका तलाक हो गया। इसके बाद पूजा भट्ट ने फिल्म ”जिस्म” को प्रोड्यूस किया। इसी बीच वह अभिनेता रणवीर शौरी के करीब आ गईं। आगे चलकर दोनों के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे। शराब के नशे में दोनों के बीच लगातार झगड़े और मारपीट भी होती थी। उसके बाद पूजा ने रणवीर पर केस भी कर दिया।90 के दशक में जहां पूजा भट्ट का करियर सफल हो रहा था, वहीं एक मैगजीन के कवर पर महेश भट्ट व पूजा भट्ट की लिपलॉक किस करते हुए फोटो छपी थी। इसी बीच महेश भट्ट ने विवादित बयान दिया था कि ‘अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।’ इस वजह से पूजा भट्ट एक बड़े विवाद में फंस गई थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...