नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कोलकाता आरजी कर मेडिकल अस्पताल में लेडी डॉक्टर के रेप-हत्या मामले को लेकर TMC की सरकार काफी बुरी तरह से घिरी हुई है। TMC की सरकार पर लोगों ने इन दिनों निशाना साधा हुआ था। राज्य सरकार के खिलाफ लोग जमकर विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। इन सभी के बीच ममता बनर्जी की सरकार ने सोमवार को बंगाल विधानसभा में दो दिवसीय स्पेशल सेशन बुलाया है। बंगाल विधानसभा के इस स्पेशल सेशन में रेप के आरोपियों को 10 दिन के अंदर फांसी की सजा दिलाने का प्रावधान किया जाएगा।
BJP के MLA रेप के खिलाफ ममता सरकार के लाए गए बिल का समर्थन करेगें
खबरों के मुताबिक, स्पेशल सेशन सोमवार को शुरु होगा और इस बिल को मंगलवार तक पेश किए जाने के आसार हैं। राज्य के मुख्य विपक्षी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ममता सरकार के इस कदम का समर्थन करने का फैसला किया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रविवार को कहा कि BJP के MLA रेप के खिलाफ ममता सरकार के लाए गए विधेयक का समर्थन करेगें। इतना ही नही बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि वो ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा के अंदर विरोध प्रर्दशन भी करेंगे।
ममता सरकार रेप के संदर्भ में मौत की सजा का बिल पेश करेंगी
CM ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी को स्टूड़ेट विंग (TMCP) के स्थापना दिवस पर कहा था कि हम 10 दिनों के अंदर रेप और हत्या के मामलों में दोषियों को मौत की सजा के लिए एक बिल पेश करेंगे। हम इसे बिल को पास करके राज्यपाल के पास भेजेंगे और अगर वह बिल को मंजूरी नहीं देते तो हम राजभवन के बाहर अनिश्चतकालीन विरोध प्रर्दशन पर बैठेंगे।
CBI की जांच कहा तक पहुंची?
अगर बात करें CBI के जांच की तो CBI एक बार फिर आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां क्राइम सीन का दौरा करने के साथ-साथ ही अस्पताल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की भी जांच की। वहीं कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। लेडी डॉक्टर के मामले में CBI अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से भी लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि CBI अबतक किसी रिजल्ट तक नहीं पहुंच पाई है मगर BJP और TMC के बीच वाकयुद्ध चल रहा है।
विरोध प्रर्दशन में बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल है
कोलकाता रेप और हत्या मामले के तीन हफ्ते बीत चुके है मगर अभी तक विरोध प्रर्दशन चल रहा है। रविवार को हजारो लोग केलकाता की सड़कों पर उतरकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। शहर के उत्तर से दक्षिण दिशा तक कई जुलूस निकाले गए। इसमें बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों के नाम भी शामिल है। स्वास्तिका मुखर्जी, सुदीप्त चक्रवर्ती, अपर्णा सेन, चैती घोषाल और सोहिनी सरकार ने शहर की सड़कों पर मार्च किया और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।





