back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अब आया UN का बयान, कहा- उम्मीद है कि भारत में…

UN सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में नागरिकों के राजनैतिक और सिविल अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और बैंक अकाउंट फ्रीज़ करने के कांग्रेस के आरोप को अंतराष्ट्रीय मंच पर ‘राजनैतिक उथल-पुथल’ के तौर पर देखा जा रहा है। अब इस मुद्दे पर यूनाइटेड नेशंस से सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक का बयान आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत समेत जिस भी देश में चुनाव होने हैं, वहां नागरिकों के राजनैतिक और सिविल अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई आज़ाद और निष्पक्ष माहौल में वोट कर पाएगा।

इससे पहले अमेरिका ने भारत में चल रही राजनीतिक घटनाओं पर कहा था कि वो निष्पक्ष और पारदर्शी लीगल प्रोसेस को बढ़ावा देते हैं। ये कहा गया था कि ‘अमेरिका भारत में चल रही राजनीतिक घटनाओं पर करीब से नज़र रख रहा है।’ इस बयान पर विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध दर्ज किया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत के चुनाव और लीग प्रक्रिया पर बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद विदेश मंत्रालय द्वारा अमेरिकी डिप्लोमैट को समन भी किया गया था। हालांकि, इस बातचीत अमेरिका स्टेट डिपार्टमेंट ने प्राइवेट डिप्लोमैटिक टॉक बताया था। इसके बाद अमेरिका ने निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया को लेकर अपनी बात दोहराई थी। इसके साथ ही कहा था कि उन्हें कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज़ होने के आरोपों की भी जानकारी है।

क्यों गिरफ्तार हुए हैं अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। उन्हें 21 मार्च की रात को ED ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ED की रिमांड पर रखा गया है। गिरफ्तारी से पहले अरविंद केजरीवाल को ED पूछताछ के लिए नौ समन भेजे थे, केजरीवाल ने एक भी समन का जवाब नहीं दिया था। दसवां समन लेकर पहुंची ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...