back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जापान में हवाई अड्डे पर टकराए दो विमान, घटना के कारण कई फ्लाइट में देरी

घटना के कारण कई विमानों ने देरी से उड़ान भरी। ईवा एयरवेज के एक यात्री ने कहा कि थाई एयरवेज के विमान के पंख का हिस्सा टूट गया था।

टोक्यो, हिन्दुस्थान समाचार। जापान में टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे के रनवे पर दो विमान एक-दूसरे से टकरा गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थाई एयरवेज इंटरनेशनल का बैंकॉक (थाईलैंड) जा रहा विमान हनेडा हवाई अड्डे पर ताइपे (ताइवान) जा रहे ईवा एयरवेज के विमान से टकरा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने रनवे को बंद कर दिया।

घटना के कारण कई विमानों ने देरी से उड़ान भरी

बता दें कि दोनों विमानन कंपनियों, हवाई अड्डा प्रशासन और जापान के परिवहन मंत्री की ओर से फिलहाल इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। घटना के पीछे की वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वैसे जानकारी मिली है कि टक्कर में एक विमान के पंख को नुकसान पहुंचने की सूचना है। घटना के कारण कई विमानों ने देरी से उड़ान भरी। ईवा एयरवेज के एक यात्री ने कहा कि थाई एयरवेज के विमान के पंख का हिस्सा टूट गया था। थाई एयरवेज के विमान में 260 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, वहीं ईवा एयरवेज के विमान में 200 यात्री थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली एयरपोर्ट रहेगा बंद! 21–26 जनवरी तक उड़ानें प्रभावित, जानिए क्या है पूरा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप 21 जनवरी से 26 जनवरी के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने या यहां आने की योजना बना रहे...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...