साक्षी मलिक का बृजभूषण पर बड़ा हमला, कहा - नाबालिग के परिवार को धमकाया गया

साक्षी मलिक बृजभूषण सिंह पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि नाबालिग महिला पहलवान के परिवार को डराया और धमकाया गया।
sakshi malik big allegation 
photo : @SakshiMalik
sakshi malik big allegation photo : @SakshiMalik

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क।  भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलनरत महिला पहलवान साक्षी मलिक और अपने पति सत्यव्रत कदियान का एक वीडियो समने आया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने दिल्ली में किए गए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी तमाम बाते साझा की है। वीडियो जारी करते हुए साक्षी मलिक ने कहा हम आंदोलन से जुड़े विवादों पर अपना रुख साफ कर देना चाहते है। सत्यव्रत ने कहा हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं है। हम शुरुआत से रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहें थे। क्योंकि कमी सरकार में नहीं बल्कि उनके द्वारा बनाए तंत्र में थी। फेडरेशन की कुर्सी पर बैठ कर वो हमारे साथ ऐसा व्योहार कर रहा था।

साक्षी का बृजभूषण पर हमला

साक्षी मलिक ने वीडियो में बृजभूषण सिंह पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि नाबालिग महिला पहलवान के परिवार को डराया और धमकाया गया। जिसके बाद उसने बयान बदल लिया भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलनरत पहलवान साक्षी मलिक ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग महिला पहलवान ने पुलिस के सामने 161 और मजिस्ट्रेट के सामने 164 में बयान दिया था। लेकिन उसके परिवार को डराया धमकाया गया, जिसके बाद उसने बयान बदल दिया।

राजनितिक बताया गया आंदोलन

सत्यव्रत ने कहा हमारे ऊपर आरोप लगा कि हमारा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। हम पर आरोप लगे कि कांग्रेस नेता दीपक हुड्डा ने हमें उकासाया है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है हम जनवरी में पहली बार जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए आए थे। इस प्रदर्शन के लिए हमने बीजेपी के दो नेताओं से परमिशन ली थी। इसका हमारे पास सबूत भी है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in