नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। सोमवार की रात उन्होंने वर्जीनिया के हर्नडन में भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बताया कि चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डराने की रणनीति पूरी तरह गायब हो गई है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव खत्म हो गए, तो लोगों ने महसूस किया कि डर का माहौल अब गायब हो चुका है।
BJP कहती है कि भारत एक संघ नहीं है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना बनाते हुए कहा कि BJP यह नहीं समझती कि भारत एक संघ है, जिसमें विभिन्न इतिहास, परंपराएं, संगीत और नृत्य शामिल हैं। संविधान में यह साफ तौर पर लिखा गया है कि भारत एक राज्यों का संघ है। लेकिन BJP कहती है कि यह संघ नहीं है, बल्कि कुछ और है।
कांग्रेस के बैंक खातों को सीज कर दिया गया था
राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान के अनुभवों के बारे में बताया और कहा कि चुनाव से तीन महीने पहले उनके बैंक खातों को सील कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में, उन्होंने सोचा कि क्या किया जा सकता है मगर फिर वो चुनाव के मैदान में उतर गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत डर फैलाया था





