नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पीएम शुक्रवार को गांधीनगर पहुंचे जहां अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में शामिल हुए। पीएम ने यहां कहा कि लोग गूगल से आंकड़े तो निकाल सकते हैं खासकर छात्र लेकिन जब निर्णय लेने की बात आएगी तो यह खुद ही लेना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र हमेशा एक गुरु ही सीख सकता है। पीएम ने यहां पर जानकारियों का सही उपयोग करने की भी बात कही। बताया कि तकनीक से जानकारी मिल सकती है लेकिन सही दृष्टिकोण शिक्षक ही दे सकता है।
पीएम ने कहा कि अब भारत विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है
पीएम ने बताया कि आज शिक्षकों के सामने संसाधनों की चुनौती दूर हो रही है, लेकिन आज की पीढ़ी के छात्रों की जिज्ञासा शिक्षकों के लिए चुनौती बन गई है। ये छात्र आत्मविश्वास से भरे हैं, ये निडर हैं। उनकी जिज्ञासा शिक्षकों को चुनौती देती है। पीएम मोदी ने गांधीनगर में लोगों में जोश के साथ कहा कि अब भारत विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है ऐसे में शिक्षकों की भूमिका और बढ़ जाती है।
गुजरात में ड्रॉप आउट रेट 40% के आसपास रहता था लेकिन आज यह 3% रह गया है
पीएम ने कहा कि एक ज़माने में गुजरात में ड्रॉप आउट रेट 40% के आसपास रहता था लेकिन आज यह 3% रह गया है। यह गुजरात के शिक्षकों के सहयोग से ही हो पाया है। यह दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद से अभिभावकों ने हिंदी भाषा से विमुख होते हुए अंग्रेजी स्कूल में दाखिला करा रहें है। यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आज सरकार मातृभाषा में शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठा रही है।




