back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi Birthday: कैसे मनाएंगे PM मोदी अपना जन्मदिन? जानें PM मोदी ने उड़ीसा के लोगों को क्या दिया तोहफा?

PM Narendra Modi आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान PM Modi कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी कार्यों का शुभांरभ करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। PM Narendra Modi आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान PM Modi कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी कार्यों का शुभांरभ करेंगे। आज के दिन मंगलवार को मोदी भुवनेश्वर के गड़कना में 26 लाख PM आवास का भी उद्घाटन किया। ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना जिसके तहत राज्य में 21 स 60 वर्ष की आयु की पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति वर्ष 10,000 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।

[EMBED]

सरकारी विभाग कर रही है कार्य

मोहन चरण माझी की सरकार ने योजना के शुभारंभ के लिए भुवनेश्वर के जनता मैदान में पूरे राज्य से महिलाओं की विशाल सभा की योजना बनाई है। पंचायत और ब्लॉक स्तर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की गई है। 

राज्य भर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके कारण सभी सरकारी विभागों को अपने अधिकारिक संचार और सोशल मीडिया हैंडल्स में सुभद्रा लोगो का उपयोग करने के लिए कहा है।  

क्या है सुभद्र योजना? 

सुभद्रा योजना देवी सुभद्रा के नाम पर रखा गया है। ओडिशा में इष्टदेव भगवान जगन्नाथ 90% हिंदू आबादी के द्वारा पूजे जाते हैं। भगवान जगन्नाथ को हमेशा देवताओं की त्रयी के रूप में दर्शाया जाता है जिसमें सुभद्रा और उनके बड़े भाई बलभद्र शामिल हैं। 

2024-29 तक पांच वर्षों में इस योजना के तहत राज्य भर में 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को सलाना 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह हस्तांतर राखी पूर्णिमा और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर 5,000 की किश्तों में किया जाएगा। 

इस योजना के लिए लगभग 50 लाख से अधिक महिलाएं पहले ही पंजीकरण करा चुकी हैं। 

सुभद्रा स्कीम कैसे काम करेगा? 

इस स्कीम के तहत के लाभार्थी के आधार-सक्षम एकल धारक बैंक खाते में जमा किया जाएगा। इस योजना के लिए सरकार e-KYC अनिवार्य कर दिया है। लाभार्थियों को सुभद्रा डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा। 

प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन करने वाले कुल 100 लाभार्थियों को 500 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

इस योजना के तहत आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों की महिलाएं, सरकारी कर्मचारी और आयकर दाता को लाभ नहीं मिलेगा। 

अगर कोई महिला किसी योजना के तहत 15,00 रुपये या उससे अधिक प्रति माह सहायता प्राप्त कर रही है उन महिलाओं को इस योजना के बाहर रखा जाएगा। 

इस योजना के लाभ के लिए पूरे ओडिसा में बैंको, डाकघरों और कॉमन सर्विस सेंटरों में नामाकंन कराने या आधार अपडेट के लिए महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। पंजीकरण कराने की कोई अंतिम तिथि नहीं है मगर यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक सभी पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं हो जाता। 

योजना का बजट या खर्च

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने 2024-25 से 2028-29 तक पांच साल के लिए इस योजना के लिए 55,825 करोड़ रुपये का बजट रखा है। 2024-25 वित्त वर्ष के लिए इस योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये की राशि अलग रखी गई है। 

राजनीतिक संदर्भ 

सुभद्रा योजना विधानसभा और लोकसभा के चुनावों से पहले BJP का मुख्य वादा था जिसने BJD के 24 साल के कार्यकाल को खत्म कर दिया। ओडिसा में राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर BJP को जीत मिली थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

नही मिलेगी बीड़ी, गुटखा! सिगरेट, इस राज्य सरकार ने लिया चौंकाने वाला फैसला, लागू हुए सख्त प्रतिबंध

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओडिशा सरकार ने 22 जनवरी 2026 को तंबाकू उत्पादों पर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बीड़ी, सिगरेट,...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...