नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के शिक्षा मंत्री के चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है. इन सबके बीच महागठबंधन में फिर रार पड़ती दिखाई दे रही है. जेडीयू और आरेजेडी आमने-सामने है. दोनों पार्टियों के बीच जबरदस्त तनातनी कि स्थिति बनी हुई है.अब इस विवादित बयान पर सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. उन्होंने कहा है कि सब लोग जिस ढंग से धर्म का पालन करते हैं, वह पालन करें. उनको इज्जत मिलनी चाहिए. इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होनी चाहिए.जिसको मन करे,वही पूजा करें, लेकिन इन सब चीजों पर टिप्पणी नहीं करणा चाहिए.




