back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel vs Palestine: इजराइल में फंसे नेपाली नागरिकों को वापस लाने का प्रयास शुरू, हमास के हमले से बिगड़े हालात

Israel vs Palestine: नेपाल सरकार ने इजराइल में फंसे नेपाली नागरिकों के स्वदेश वापसी का कूटनीतिक प्रयास करने का फैसला किया है। 40 से अधिक नेपाली नागरिकों के फंसे होने की मिली जानकारी।

काठमांडू, (हि.स.)। नेपाल सरकार ने इजराइल में फंसे नेपाली नागरिकों के स्वदेश वापसी का कूटनीतिक प्रयास करने का फैसला किया है। हमास द्वारा इजराइल पर हमले में कई नेपाली छात्रों के घायल होने और 40 से अधिक नेपाली नागरिकों के द्वंद्वग्रस्त इलाके में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद नेपाल सरकार ने यह फैसला किया है।

हमास के हमले में नेपाली छात्रों के घायल होने और कुछ नागरिकों के फंसे होने की खबर बाहर आने के साथ ही विदेश मंत्रालय में आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी। विदेश मंत्री एन पी साउद ने इस बैठक के बाद कहा कि इजराइल में फंसे नेपाली नागरिकों की सुरक्षित स्थानों पर ले जाने या स्वदेश वापसी दोनों ही विकल्प पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के अधिकारी काठमांडू स्थित इजराइली राजदूत के माध्यम से युद्धग्रस्त इलाके में फंसे नेपाली नागरिकों की स्वदेश वापसी का कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिया गया है।

विदेश मंत्री साउद ने इजराइल में रहे नेपाल के सभी नागरिकों से तत्काल वहां रहे नेपाली राजदूतावास के संपर्क में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वदेश लौटने वाले नेपाली नागरिकों की सुरक्षित वापसी का प्रयास तत्काल शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस काम में किसी अन्य देश की सहायता की जरूरत होगी तो उसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। मंत्री साउद ने कहा कि भारत सरकार के प्रतिनिधियों से भी उनकी बातचीत चल रही है, जिससे अपने देश के नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।

इस बीच इजराइल में रहे नेपाली दूतावास ने अपने नागरिकों को तत्काल दूतावास के संपर्क में आने की अपील जारी की है। बयान में इजराइल गाजापट्टी क्षेत्र अशान्त होने के कारण इन स्थानों पर रहने वाले नेपाली नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने की भी अपील की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में बड़ा एक्शन: पीएम बनते ही बालेन शाह का कड़ा कदम, पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री बनते ही Balen Shah एक्शन मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵