back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चंपई सोरेन के पार्टी छोड़ने पर JMM का रिएक्शन, कहा- वो पार्टी छोड़ेंगे तो जनता भी उनको छोड़ देगी

चंपई सोरेन ने हाल ही में एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर JMM पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। झारखंड की राजनीति में इस वक्त काफी हलचल मची हुई है। इसकी वजह है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने BJP में शामिल होने का फैसला कर लिया है। सोमवार की रात को चंपई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री और BJP के बड़े नेता अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री और झारखंड BJP के विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी कि चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे। 

JMM का रिएक्शन 

चंपई सोरेन के इस फैसले के बाद JMM का पहला रिएक्शन सामने आया है। JMM पार्टी के नेता मनोज पांडे ने कहा कि BJP में चंपई सोरेन को वह सम्मान नहीं मिलेगा जो उन्हें JMM में मिला था। उन्होंने कहा कि जब तक चंपई सोरेन JMM में थे, उन्हें पूरा सम्मान दिया गया। जैसे ही वह पार्टी छोड़ेंगे, जनता भी उनका साथ छोड़ देगी। उन्होंने चंपई सोरेन के JMM पर लगाए आरोपों पर भी जवाब दिया। मनोज पांडे ने कहा कि अगर चंपई सोरेन को पार्टी से कोई शिकायत थी, तो उन्हें पार्टी अध्यक्ष से बात करनी चाहिए थी। 

उन्होंने कहा कि दुख भी है क्योंकि सारी स्थिति साफ होने के बावजूद चंपई दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मगर इसका क्या असर पड़ने वाला है यह तो वक्त ही बताऐगा और इतिहास गवाह है कि जो लोग झारखंड मुक्ती मोर्चा छोड़कर किसी और पार्टी में शामिल हुए है, उन्हें वो सम्मान नहीं मिला है जो JMM ने दिया है। 

JMM ने भारजा पर यह आरोप लगाया है कि BJP का अस्तित्व हमारे नेताओं पर निर्भर है। वो पहले सीता सोरेन को ले गए और अब चंपई सोरेन जी को ले जा रहे है। BJP के पास अपना कोई चेहरा नहीं है। JMM ने यह भी कहा कि जब तक चंपई उनकी पार्टी में शामिल है तबतक अपना कद है और एख महत्व है। जैसे ही वह हमारी पार्टी छोड़ेगें उन्हें जनता भी छोड़ देगी।  

चंपई सोरेन ने क्या आरोप लगाए? 

चंपई सोरेन ने हाल ही में एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर JMM पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे। वहीं, हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की थी। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर BJP में शामिल होंगे।

चंपई सोरेन का बयान 

चंपई सोरेन ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी और कहा कि मैं किसी भी आरोप का जवाब नहीं दूंगा, मैंने निर्णय ले लिया है कि मै BJP में शामिल हूंगा और मै जल्द ही शामिल भी हो जाऊंगा। 

फिलहाल चंपई सोरेन मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नही देना चाहते है मगर यह निश्चित है कि वो BJP में शामिल होमे के लिए तैयार है औऱ पीछे नहीं हटने वाले हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 23 फरवरी को होगी वोटिंग, 27 को आंएगे नतीजे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड में नगर निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार,...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...