back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान ने लगाया था Train Hijack का गंभीर आरोप, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब- अपने गिरेबान में झांको…

बलूच विद्रोहियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान झूठ बोल रहा है। हर जगह बेइज्जत होने के बाद पाक ने ट्रेन हाईजैक का आरोप भारत पर लगाया था।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। पाकिस्‍तान ने जाफर एक्सप्रेस हाईजैक का आरोप भारत के सिर मढ़ा था। ट्रेन हाईजैक में भूमिका के आरोप पर अब भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्‍तान को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए, वह खुद आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश है।

भारत ने आरोपों का किया जोरदार खंडन 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ‘हम पाकिस्तान के आधारहीन आरोपों का खंडन करते हैं। पूरी दुनिया को पता है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है। पाकिस्तान को अपनी अंदरूनी समस्याओं और असफलताओं के लिए दूसरों पर आरोप लगाने और उंगली उठाने की बजाए अपने अंदर झांकना चाहिए।’

[EMBED]

पाकिस्‍तान ने उगला था जहर 

इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने दावा किया था कि जाफर एक्सप्रेस पर हमले में शामिल विद्रोही अफगानिस्तान में मौजूद सरगनाओं के संपर्क में थे। उन्‍होंने कहा था कि भारत पाकिस्तान में आतंकवाद में शामिल रहा है। जाफर एक्सप्रेस पर विशेष हमले में आतंकवादी अफगानिस्तान में मौजूद अपने आकाओं और सरगनाओं के संपर्क में थे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध सीमा पर लगातार झड़पों और इस्लामाबाद के दावों के कारण तनावपूर्ण हो गए हैं। 

बलूच विद्रोहियों ने ट्रेन को किया था हाईजैक

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को बलूच विद्रोहियों ने दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर यात्रियों को बंधक बना लिया था, जिनमें से कुछ यात्रियों को उन्‍होंने मौत के घाट भी उतारा। उन्‍होंने ट्रेन रोककर उस पर गोलीबारी की थी। इस हमले को लेकर बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता की मांग करने वाले बीएलए ने कहा कि उसने 20 सैनिकों को मार गिराया और एक ड्रोन को मार गिराया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के क्षेत्र से नहीं हटने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बलूचिस्तान में बागी बलोचों का बड़ा हमला, एक साथ कई शहरों में कहर, कई पुलिस थानों पर किया कब्जा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत एक बार फिर हिंसा की आग में जल उठा है। शनिवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵