back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel Lebanon Conflict: लेबनान में इजरायली हमले की आशंका के बीच Indian Embassay ने जारी की एडवाइजरी

इजरायल ने अपनी सेना को जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा है। इसी बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए Indian Embassay ने एजवाइजरी जारी की है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इजरायल ने अपनी सेना को कहा है कि वे लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ संभावित जमीनी हमले के लिए तैयार रहें। जिसका मतलब है कि इजरायली सेना कभी भी लेबनान में उतरकर हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान चला सकती है। लेबनान में इजरायली हमले की आशंका को देखते हुए बेरूत में स्थित Indian Embassay ने भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाजरी जारी की है।

Indian Embassay की एजवाइजरी 


लेबनान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बिगड़ते हालात को देखकर भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को सावधान रहने को कहा है। भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो संघर्षग्रस्त देश में यात्रा न करें। बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने लेबनान में यात्रा नहीं करने के लिए सख्त निर्देश दिया है। यह फैसला लेबनान पर हुए इजरायली आक्रमण को देखते हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया गया है। 


लेबनान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है। साथ ही जिन भारतीय नागरिकों को लेबनान में रहना है उनको सख्त सावधानी बरतने को कहा गया है। भारतीय लोगों के सुरक्षा के लिए उनसे आग्रह किया गया है कि वे घर से अनावश्यक बाहर न जाए और अपनी गतिविधियों को सीमित रखें। 

सैन्य अभियान नहीं रूकेगा जब तक उत्तरी निवासी घरों में नहीं लौटतेः इजरायल


हिज्‍बुल्लाह ने जब बताया कि उसने तेल अवीव के बाहरी इलाके में इजरायल की जासूस एजेंसी मोसाद के मुख्यालय को निशाना बनाया था, तभी इजरायल की यह चेतावनी आई कि हिज्‍बुल्लाह के खिलाफ इजरायल का सैन्य अभियान तबतक नहीं रुकेगा, जब तक कि उत्तरी निवासी सुरक्षित रूप से अपने घरों में नहीं लौट जाते हैं। 


इजरायल ने बताया है कि उसने लेबनान के समूह के सैकड़ों ठिकानों और 60 हिजबुल्लाह की खुफिया साइटों को निशाना बनाया है। इजरायल की सेना ने अपने बयान में कहा है कि उनके युद्धक विमानों ने लेबनान में सैकड़ों घातक हमले किए है।

जो बिडेन की चेतावनी


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने जमीनी हमले को लेकर के अलर्ट और पूर्ण युद्ध की संभावना को लेकर चेतावनी दी है। बिडेन ने कहा है कि पूर्ण युद्ध संभव है। बिडेन ने बताया कि उन्हें लगता है कि समझौता करने का अवसर अभी भी मौजूद है जो पूरे मौलिक रूप से बदला जा सकता है। वैसे तो अमेरिका इजरायल का प्रमुख समर्थक है मगर जो बिडेन ने कहा था कि बड़े स्तर के पैमाने पर युद्ध किसी के हित में नहीं है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय एंबेसी ने की एडवाइजरी जारी, बढ़ते US-ईरान तनाव के बीच भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...