back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dark Web: भारतीय नागरिक ने अमेरिका में डार्क वेब के जरिये मादक पदार्थ बेचने का आरोप स्वीकारा

US News: अमेरिका में डार्क वेब के माध्यम से खतरनाक मादक पदार्थ बेचने के आरोप को 40 वर्षीय भारतीय नागरिक के स्वीकार करने के बाद मुश्किलें बढ़ गई है।

वाशिंगटन, (हि. स.)। अमेरिका में डार्क वेब के माध्यम से खतरनाक मादक पदार्थ बेचने के आरोप को 40 वर्षीय भारतीय नागरिक के स्वीकार करने के बाद मुश्किलें बढ़ गई है। ब्रिटेन से प्रत्यर्पित भारतीय नागरिक बनमीत सिंह इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर अपना अधिकार छोड़ देगा।

डार्क वेब मार्केटप्लेस पर विक्रेता विपणन साइट बनाईं

अमेरिकी न्याय विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनमीत सिंह ने फेंटेनाइल, एलएसडी, एक्स्टसी, जैनैक्स, केटामाइन और ट्रामाडोल सहित नियंत्रित पदार्थों को बेचने के लिए डार्क वेब मार्केटप्लेस पर विक्रेता विपणन साइट बनाईं।

यूरोप से अमेरिका तक दवाओं को भेजा या इसकी व्यवस्था की

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहकों ने इन साइट का उपयोग करके और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से भुगतान करके बनमीत सिंह से नियंत्रित पदार्थ का ऑर्डर दिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद सिंह ने व्यक्तिगत रूप से यूएस मेल या अन्य शिपिंग सेवाओं के माध्यम से यूरोप से अमेरिका तक दवाओं को भेजा या इसकी व्यवस्था की।

स्वीकारोक्ति याचिका में 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर अधिकार छोड़ना शामिल है

न्याय विभाग के आपराधिक प्रभाग के कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल निकोल एम अर्जेंटीना ने कहा, बनमीत सिंह और उनके जैसे तस्कर सोचते हैं कि वे डार्क वेब पर गुमनाम रूप से काम कर सकते हैं और सजा से बच सकते हैं। इस दोष स्वीकारोक्ति याचिका में लगभग 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर अधिकार छोड़ना शामिल है जो क्रिप्टोकरेंसी में है।

बनमीत सिंह को आठ वर्ष जेल की सजा भुगतनी होगी

यह अर्जी यह दर्शाती है कि न्याय विभाग अमेरिकी कानून का उल्लंघन करने वाले अपराधियों को जवाबदेह ठहराएगा, चाहे वे अपनी गतिविधि कैसे भी छिपायें। अप्रैल 2019 में बनमीत को लंदन में गिरफ्तार किया गया था और 2023 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। उसे आठ वर्ष जेल की सजा भुगतनी होगी। हालांकि सजा को लेकर अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...