back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश के सांसद का शव कोलकाता से बरामद: मैनेजर के पास फोन कर मांगी फिरौती की रकम, गृह मंत्री ने बताई साजिश

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम भारत में लापता हो गए थे। बुधवार को कोलकाता में उनका शव मिला है। बांग्लादेश के गृह मंत्री ने सांसद की हत्या को सुनियोजित साजिश बताया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम इलाज के लिए भारत आने के बाद लापता हो गए थे। बता दें कि वह पिछले पांच दिनों लापता थे और उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था। सूचना मिलने के बाद से बांग्लादेश की खुफिया एजंसी ने भी उनकी तलाश शुरू की दी थी। उनके लापता होने के मामले को लेकर भारतीय सरकरा से भी संपर्क किया गया। लेकिन बुधवार सुबह उनका शव कोलकाता के न्यू टाउन फ्लैट में मिला, जिसके बाद हड़कंप से मच गया। अजीम बांग्लादेश अवामी लीग से तीन बार के सांसद रह चुके हैं। उनकी मौत की पीछे के सभी राज जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

बेटी ने कराई शिकायत दर्ज

सांसद अजीम 12 मई को कोलकाता आए थे। वह कोलकाता के ही एक फ्लैट पर गए। उनके साथ तीन अन्य लोग और भी थे। बता दें कि 14 मई से उनका फोन स्विच ऑफ आना शुरू हो गया। इसके बाद से परिवार को अजीम की चिंता सताने लगी। जिसके बाद पुलिस से संपर्क किया। मामले की शिकायत अजीम की बेटी ने पुलिस में दर्ज कराई। बता दें कि उनकी बेटी कोलकाता में ही है अभी।

ट्रांसपोर्ट का बिजनस है अजीम का

कोलकाता में सांसद अजीम के दोस्त गोपाल विश्वास ने 18 मई को पुलिस में उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से कोलकाता पुलिस भी हरकत में आई और अजीम की खोज में लग गई। सांसद अजीम बांग्लादेश के ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े हुई थे। उनका खुद का काफी बड़ा ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। अजीम के मैनेजर ने बताया कि उसके पास फिरौती को लेकर फोन आया था और एक अच्छी खासी मोटी रकम की मांग की गई थी।

गृह मंत्री ने बताया मामले को सुनियोजित

बता दें कि बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने ढाका में कहा कि सांसद अजीम की कोलकाता में हत्या कर दी गई है। बांग्लादेश पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इसमें शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेश के निवासी हैं। मामले को एक सुनियोजित हत्या बताया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...