back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

US News: अमेरिका ने इराक और सीरिया में ईरान के 85 से ज्यादा ठिकानों पर बमवर्षक विमानों से हमला किया

US News: पिछले हफ्ते जॉर्डन में किए गए ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ये जवाबी कार्रवाई की है।

वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिका ने इराक और सीरिया में सात स्थानों पर ईरान के 85 से अधिक ठिकानों पर बमवर्षक विमानों से हमला किया। मध्य पूर्व संकट के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका की यह कार्रवाई पिछले दिनों जॉर्डन में ड्रोन हमले के दौरान तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद हुई है। इन सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए मंगलवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ड्रोन हमले का जवाब देने का वादा किया था। मध्य पूर्व में बढ़ती शत्रुता के बीच उन्होंने कहा है, ” अब हमारी प्रतिक्रिया आज शुरू हुई।”

ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद ये जवाबी कार्रवाई की है

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते जॉर्डन में किए गए ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ये जवाबी कार्रवाई की है। अमेरिका ने हमलों को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की थी। हालांकि हमले कब और कहां होंगे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। अब अमेरिका ने इराक और सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 85 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है।

पूर्वी सीरिया में हुए हमलों में करीब 18 ईरान समर्थक लड़ाके मारे गए

यूएस सेंट्रल कमांड ने बयान में कहा कि हमलों में सिर्फ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कुद्स फोर्स के साथ ही इससे संबंधित मिलिशिया समूहों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना ने अपने बम बरसाने वाले विमानों से 85 से ज्यादा लक्ष्यों को निशाना बनाया। यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स हैंडल पर लिखा है, “दो फरवरी को शाम चार बजे यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) बलों ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) कुद्स फोर्स और उससे संबंधित मिलिशिया समूहों के खिलाफ इराक और सीरिया में हवाई हमले किए। अमेरिकी सैन्य बलों ने बम बरसाने वाले विमानों से 85 से ज्यादा लक्ष्यों को निशाना बनाया। इन हमलों पर सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स युद्ध मॉनिटर ने कहा है कि पूर्वी सीरिया में हुए हमलों में करीब 18 ईरान समर्थक लड़ाके मारे गए।

ईरान समर्थक समूहों की करीब 26 अहम जगहों को नष्ट कर दिया गया है

मॉनिटरिंग ग्रुप ने कहा है कि अल्बु कमाल में इराकी बॉर्डर के पास दीर एज़ोर शहर से 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक फैले पूर्वी सीरिया के एक बड़े हिस्से पर चल रही कार्रवाई में हथियार डिपो समेत ईरान समर्थक समूहों की करीब 26 अहम जगहों को नष्ट कर दिया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵