back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, विपक्षी गठबंधन इंडिया के एकजुटता की अग्निपरीक्षा

By-Election 2023: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है।इनमें उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,पश्चिम बंगाल,झारखंड,केरल और त्रिपुरा की सीटें शामिल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल और त्रिपुरा की सीटें शामिल हैं। इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट है। यहां पर विपक्षी दलों का गठबंधन (I.N.D.I.A.) और भाजपा गठबंधन (NDA) के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। यह उपचुनाव विपक्षी दलों के गठबंधन (I.N.D.I.A.) के दावों और उसकी ताकत का लिटमस टेस्ट होने वाला है।

इन जगहों पर होना है उपचुनाव?

आज उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा, झारखंड की डुमरी विधानसभा, त्रिपुरा की धनपुर विधानसभा और बोक्सानगर विधानसभा इसके साथ उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा और केरल की पुटुपल्ली विधानसभा में उपचुनाव होने जा रहा है। चुनाव के नतीजे शुक्रवार (8 सितंबर) को आएंगे। इन सभी सीटों पर विपक्षी एकता और उनके दावों की कड़ी अग्निपरीक्षा है। आइए इन सीटों को सिलसिलेवार समझ लेते हैं।

मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट

इस विधानसभा सीट पर सीधा मुकाबला समाजवादी पर्टी और भाजपा के बीच है। भाजपा से दारा सिंह चौहान मैदान में हैं, तो वहीं सपा से सुधाकर सिंह मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। दारा सिंह चौहान ने इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत हासिल की थी। लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। हलांकि वो इससे पहले भी भाजपा के साथ ही थे, और योगी सरकार पार्ट-1 में मंत्री भी बनाए गए थे। बीजेपी ने इस सीट पर चौहान को एक बार फिर मैदान में उतारा है। उन्हें एनडीए में शामिल दूसरे दलों का समर्थन है। वहीं इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने इस बार यहां से सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां समाजवादी पार्टी उम्मीदवार को समर्थन कर रही हैं। इस वजह से इस सीट को विपक्षी एकता और उनके दावों की कड़ी अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

कहां किसके बीच है मुकाबला?

घोसी विधानसभा साट के अलावा उत्तराखंड की बागेश्वर सीट भी महत्वपूर्ण है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य सीटों पर भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच संघर्ष है। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान शाम चार बजे तक होगा। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी और केरल की पुडुपल्ली सीट पर भी मतदान केंद्रों में लोगों की कतार लगी हुई है। अभी तक सभी जगह से आमतौर पर मतदान के दौरान किसी भी तरह की रुकावट या हिंसा की सूचना नहीं है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵