राहुल की सजा पर रोक लगी है, समाप्त नहीं हुई, जश्न मनाना लोकतंत्र का अपमान: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद जश्न मनाने वालों पर तंज कसा।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली/जयपुर, हि.स.। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद जश्न मनाने वालों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सजा पर रोक को निर्दोष मानकर जश्न मनाना लोकतंत्र का अपमान है।

तय नियमों के अनुरूप मिली सजा

सोमवार को संसद भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की गई है। यह स्पीकर का परमाधिकार था। उन्होंने तय नियमों के अनुरूप जब सजा मिली थी, तब सदस्यता समाप्त की थी। आज क्योंकि सजा पर रोक लगा दी गई है, सजा समाप्त नहीं हुई है, केवल रोक लगाई है, फिर भी स्पीकर ने विशाल हृदय दिखाते हुए राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल कर दिया।

लोकतंत्र का अपमान है और दुर्भाग्यपूर्ण

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं इसको इस परिप्रेक्ष्य में देखता हूं कि एक व्यक्ति जिस को सजा मिली हो, उच्च कोर्ट ने सजा को वापस उचित माना हो। उसकी सजा पर कुछ दिन के लिए रोक लग जाए। उस रोक लगने मात्र से उसको निर्दोष मानते हुए उसके ऊपर जश्न मनाना यह लोकतंत्र का अपमान है और दुर्भाग्यपूर्ण भी है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in