back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India General Election: 3 बजे तक झारखंड की 3 सीटों पर 60.14% वोटिंग; सीता सोरेन की दुमका लोकसभा सीट निकली आगे

Jharkhand News: वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, झारखंड की दुमका लोकसभा सीट वोटिंग मामले में सबसे आगे निकल गया है। इस सीट पर अबतक 61.52% वोटिंग हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में आज झारखंड की 3 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, झारखंड में दोपहर 3 बजे तक 60.14% वोटिंग दर्ज हुई है। झारखंड की दुमका लोकसभा सीट वोटिंग मामले में सबसे आगे निकल गया है। इस सीट पर अबतक 61.52% वोटिंग हुई है। इस सीट पर सोरेन परिवार की सदस्य सीता सोरेन बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही है।

झारखंड की 3 सीटों पर मतदान जारी

1. दुमका- 61.52%

2. गोड्डा- 58.41%

3. राजमहल- 60.90%

राजमहल लोकसभा सीट निकली आगे

वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, झारखंड की दुमका लोकसभा सीट वोटिंग मामले में सबसे आगे निकल गया है। इस सीट पर अबतक 61.52% वोटिंग हुई है। इस सीट पर सोरेन परिवार की सदस्य सीता सोरेन बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही है।

गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे मैदान में उतरे

झारखंड में गोड्डा लोकसभा सीट से वर्ष 2009, 2014 और 2019 में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता निशिकांत दुबे इस बार फिर चुनावी मैदान में हैं। इस बार इंडिया अलायंस की ओर से निशिकांत दुबे की जबरदस्त घेराबंदी की गई है। इंडिया अलायंस की ओर से पहले कांग्रेस की ओर से पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। प्रदीप यादव एक बार गोड्डा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी निशिकांत दुबे के सामने थे, लेकिन ठीक चुनाव के वक्त एक केस में नाम आ जाने के कारण प्रदीप यादव के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई थी। जिसका फायदा निशिकांत दुबे को मिला और वे बड़े अंतर से विजयी रहे।

दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन उतरी मैदान में उतरीं

झारखंड में दुमका निर्वाचन क्षेत्र में सोरेन बनाम सोरेन के बीच चुनावी जंग चल रही है। इस सीट पर बीजेपी ने शिबू सोरेन के बड़े बेटे की पत्नी सीता सोरेन को मैदान में उतारा है। जबकि उनके खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के दिग्गज नेता और 6 बार के विधायक नलिन सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। हाल के वर्षों में सोरेन परिवार के भीतर उथल-पुथल के बीच सीता सोरेन ने अपने ही परिवार को चुनौती देने के लिए बीजेपी में शामिल हो गईं। उनके इस कदम से जेएमएम को तगड़ा झटका लगा है। झामुमो की लंबे समय से नेता और तीन बार विधानसभा की विधायक रहीं सीता सोरेन पार्टी में अनबन से इस साल मार्च में बीजेपी में शामिल हो गईं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵