back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- परिवारवाद भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, तुष्टिकरण भारत छोड़ो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस' (इंडिया) पर बुधवार को हमला बोला।

नई दिल्ली, हि.स.। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) पर बुधवार को हमला बोला। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि परिवार का शासन स्वाभाविक रूप से अलोकतांत्रिक और गैरजिम्मेदाराना है। इस गठबंधन को ‘घमंडिया’ कहना पूरी तरह सही है। वे इसके पूरी तरह हकदार हैं। लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रसाद ने कहा आज 9 अगस्त है। आज के दिन ही महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ा आंदोलन की शुरुआत की थी। पांच साल बाद अंग्रेजों ने भारत छोड़ दिया था।

बीजेपी ने राहुल गांधी पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि अगर देश में सुचिता लाना है तो तीन अहम बातें अमल में लानी आवश्यक हैं। वे बातें हैं – परिवारवाद भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, तुष्टिकरण भारत छोड़ो।। देश की राजनीति में सुचिता को बचाना है तो इन अभिशापों को हटाना होगा। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने सवाल किए कि उनके पास देश का नेतृत्व करने की क्षमता कितनी है?

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵