back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Income Tax on Azam Khan: आजम खान के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके करीबी साथियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने बुधवार के दिन छापा मार दिया। जिसमें लखनऊ स्थित उनके वकील, सीतापुर स्थित उनसे सम्बंधित स्कूल मुख्य रूप से शामिल है।

सपा नेता आजम के घर छापेमारी : सूत्रों के आधार पर , आयकर की टीम बुधवार की सुबह आजम खान के रामपुर स्थित उनके घर पहुंची । आयकर टीम ने आजम की कोठी को कब्जे में लिया व बाहर फोर्स के जवान तैनात कर दिए । आजम के घर पर किसी को भी अंदर बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है , छापेमारी की खबर फैलते ही वहां काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई , जिसे भीड़ को पुलिस की मदद से हटा दिया गया।

सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है की जब आयकर की टीम आजम के कोठी में छापेमारी के लिए पहुंची, तो उस दौरान आजम खान घर पर ही थे।बौखलाए हुए आज़म खान ने इसे लेकर ट्वीट भी किया।

सीतापुर स्थित रीजेंसी स्कूल में छापा : रीजेंसी स्कूल से आजम खान के से तार जुड़े होने की आशंका के कारण आयकर टीम ने स्कूल में भी छापा मारा , स्कूल के मालिक का नाम एमएफ जैदी है, एमएफ जैदी एक बिजनेस मैन है । आपको बता दें काफी समय पहले आजम खान सीतापुर की जेल में बंद भी रह चुके हैं ।

लखनऊ में आजम खान के वकील के घर भी छापा : इनकम टैक्स ने लखनऊ स्थित आजम खान के वकील इश्तियाद अहमद सिद्दीकी के घर पर भी छापा मारा गया है , वकील का घर वजीरगंज बलरामपुर अस्पताल के पास है , आयकर विभाग टीम के अधिकारी घर में मौजूद है वकील के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। आजम खान के छापेमारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जायजा लिया, फिलहाल अखिलेश यादव इस समय लंदन में हैं।

मध्यप्रदेश के विदिशा में पूर्व सांसद के घर पर छापेमारी : उत्तरप्रदेश से सपा के राज्यसभा सांसद रहे चौधरी मुनव्वर सलीम के घर भी छापा पड़ा है , चौधरी मुनव्वर सलीम का 4 साल पहले 66 साल की उम्र में निधन हो गया था , उनकी तीन बेटियां और 2 बेटे हैं, इनके घरों पर भी आधिकारिक जांच जारी है , उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ लोकल पुलिस भी उनके आवास पर पहुंची ।

आजम की जौहर यूनिवर्सिटी : आजम ने जौहर के नाम से अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी स्थापित की थी, आजम ने यूनिवर्सिटी के लिए काफी जमीन खरीदी , जिसको लेकर शुरू से काफी बवाल मचा रहा , 173 एकड़ की जमीन को अब सरकार ने टेकओवर कर लिया है .

आजम खान के रिश्तेदार के घर छापा : मेरठ स्थित आजम खान के रिश्तेदार के घर भी IT की छापेमारी हुई। आजम का यह रिश्तेदार पेशे से इंजीनियर है ।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलकर गदगद दिखे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- नकली संतो का होगा अंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की सियासत में इस समय जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवारनंद सरस्वती। इन...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...