back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Elections 2024: न शैलजा, न ही रणदीप… आखिर किसको CM पद का उम्मीदवार बनाएगी कांग्रेस?

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं देगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को है, और भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं कांग्रेस भी गुटबाजी को खत्म करके अपनी सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है। हरियाणा में कांग्रेस की सबसे बड़ी दिक्कत गुटबाजी बन गई है। कांग्रेस पार्टी ने एक बैठक के बाद पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला की एकसाथ तस्वीरें पोस्ट की हैं, इसके जरिए पार्टी यह बताने की कोशिश कर रही है कि सभी एक साथ हैं।

सांसदों को नहीं दिया जाएगा विधानसभा चुनाव का टिकट

कांग्रेस पार्टी ने टिकट डिस्ट्रिबियूशन का जो फॉर्मूला बताया है उसको ऑल इज वेल की संदेश की राजनीति से जोड़ा जा रहा है। गुटबाजी या कलेश रोकने के लिए कांग्रेस ने ऐलान किया है कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के जो सांसद है उनको विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया जाएगा।

पार्टी का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब खबरें आ रही हैं कि रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने हरियाणा विधानसभा के चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बता दें कि शैलजा सिरसा से लोकससभा सांसद हैं और रणदीप राज्यसभा सांसद हैं।  

कौन होगा कांग्रेस से CM पद का दावेदार 

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के लिए एक अनोखी चुनौती यह देखने को मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच खींचतान के बीच कांग्रेस चुनाव में अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रही है। इसके अलावा बात करें अगर कांग्रेस के CM दावेदार की तो अगर कांग्रस सत्ता में आती है तो हरियाणा में कांग्रेस से शैलजा या भूपिंदर ही CM पद के दावेदार होंगे।

पोस्ट के जरिए BJP और Congress ने किया एक दूसरे पर वार 

हरियाणा BJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है कि राहुल गांधी अगर OBC और दलित के इतने ही पक्षधर है तो कुमारी शैलजा को CM पद का उम्मीदवार घोषित करें। इसी पर कांग्रेस के हरियाणा अध्यक्ष उदयभान ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में BJP ने CM के उम्मीदवार घोषित किए थे क्या?  

Advertisementspot_img

Also Read:

‘हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए’ राहुल गांधी नें फोड़ा हाइड्रोजन बम, कहा-सरकार बनाने की साजिश का सबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी का गंभीर...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...