back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेल उत्पादन और बाजार भाव में स्थिरता लाने की कोशिश, पुतिन ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सौद के साथ फोन पर बात की।

मास्को, एजेंसी। दुनिया में पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता लोन की कोशिश जारी है। लोगो को महंगाई से राहत मिल सकती है। हालांकि इस कोशिश का रिजल्ट कब आएगा यह कहना मुश्किल है। इसी कड़ी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच फोन पर ओपेक व तेल उत्पादन को लेकर चर्चा हुई है। क्रेमलिन ने कॉल के रीडआउट में कहा कि दोनों ने वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता लाने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग के स्तर पर संतोष व्यक्त किया।

तेल उत्पादन को लेकर चर्चा हुई

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सौद के साथ फोन पर बात की। उन्होंने द्विपक्षीय एजेंडे पर कई प्रमुख विषयों पर चर्चा की है। रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ ओपेक सौदे पर तेल उत्पादन को लेकर चर्चा हुई है। क्रेमलिन ने कॉल के रीडआउट में कहा कि दोनों ने वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता लाने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग के स्तर पर संतोष व्यक्त किया। क्रेमलिन ने कहा कि बातचीत दोस्ताना तरीके से आगे बढ़ी और ये रचनात्मक और सूचनात्मक थी। इसे ध्यान में रखते हुए, सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों में संपर्क बनाने पर सहमति हुई।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...